एक्सप्लोरर

लगातार दूसरे महीने घटी जीएसटी से कमाई

26 मार्च तक फरवरी महीने के लिए कुल मिलाकर 85,174 करोड़ रुपये की वसूली हुई जबकि जनवरी के महीने (26 फरवरी तक) के लिए ये रकम 86,318 करोड़ रुपये थी.

नई दिल्लीः वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी से कमाई लगातार दूसरे महीने घटी है. फरवरी के लिए कमाई 85 हजार करोड़ रुपये से कुछ अधिक रही.

पूरे देश को एक बाजार बनाने वाली कर व्यवस्था जीएसटी पहली जुलाई से लागू की गयी. इसके तहत केद्र व राज्य सरकार के 17 तरह के कर और 23 तरह के सेस को मिला कर पूरे देश में एक वस्तु या सेवा पर एक ही दर से कर लगाने का फैसला किया गया. इस समय अलग-अलग वस्तुओं व सेवाओं पर 0.25, 3, 5, 12, 18 और 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाता है. 28 फीसदी की दर वाले कुछ वस्तु व सेवाएं जैसे गाड़ी और लग्जरी आइटम पर अलग से सेस भी लगाया जाता है.

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, 26 मार्च तक फरवरी महीने के लिए कुल मिलाकर 85,174 करोड़ रुपये की वसूली हुई जबकि जनवरी के महीने (26 फरवरी तक) के लिए ये रकम 86,318 करोड़ रुपये थी. फरवरी के महीने में कमाई का ये आंकड़ा 69 फीसदी करदाताओं की ओर से दाखिल किए गए रिटर्न के मुताबिक है. फरवरी के महीने में कुल मिलाकर 59.51 लाख लोगों ने रिटर्न दाखिल किए.

अब तक कुल मिलाकर 1.05 करोड़ कारोबारी, व्यापारी और उद्यमियों ने जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन करा रखा है. इसमें 18.17 कंपोजिशन स्कीम के दायरे में आते हैं. कंपोजिशन स्कीम में शामिल कारोबारियों, व्यापारियों और उद्यमियों को हर तीन महीन पर रिटर्न दाखिल करना होता है, जबकि बाकियों को हर महीने. ध्यान रहे कि 20 लाख रुपये या उससे ज्यादा का सालाना कारोबार (पूर्वोत्तर व पहाड़ी राज्यों में 10 लाख रुपये) करने वालों को जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी है. इसमें 20 लाख रुपये से ज्यादा लेकिन 1.5 करोड़ रुपये तक का सालाना कारोबार करने वालों को कंपोजिशन स्कीम का विकल्प मिला है जिसमें इनपुट टैक्स क्रेडिट (कच्चे माल पर चुकाया गये कर्ज की वापसी) नहीं मिलता. लेकिन उन्हे 1 फीसदी (ट्रेडर और मैन्युफैक्चरर के लिए) और 5 फीसदी (रेस्त्रां के लिए) की दर से जीएसटी देना होता है.

इस बीच, वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि रिटर्न नहीं दाखिल करने वालों पर नजर है और जल्द ही उनसे जवाब तलब किया जाएगा. दूसरी ओर वित्त मंत्रालय को ये भी उम्मीद है कि पहली अप्रैल से ई वे बिल लागू होने के बाद सामान लाने-ले जाने पर नजर रखी जा सकेगी और इससे जीएसटी से कमाई बढ़ेगी.लगातार दूसरे महीने घटी जीएसटी से कमाई

सेंसेक्स 100 अंक ऊपर 33,174 पर बंद, बैंकिंग शेयरों में लौटी तेजी

रिटर्न दाखिल करने के लिये 29 से 31 मार्च तक खुले रहेंगे इनकम टैक्स ऑफिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
सौरव जोशी की यूट्यूब कमाई का सच जानिए, करोड़ों व्यूज से कितना पैसा मिला?
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
देश में आई 547000 टन गैस, UAE बना भारत का सबसे बड़ा LPG सप्लायर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
अंबानी पर मस्क का नया हमला, रिलायंस के BJP चंदे से जुड़ी रिपोर्ट्स की शेयर
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप
दिल्ली में आज बैंक और शराब की दुकानें बंद, जानें और कौन- कौनसी सेवाएं हैं ठप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget