एक्सप्लोरर

खुदरा महंगाई दर घटकर सवा चार फीसदी के करीब, उद्योग की विकास दर सात फीसदी के ऊपर कायम

सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च के महीने में खुदरा महंगाई दर 4.28 फीसदी दर्ज की गयी, जबकि फरवरी के महीने में ये 4.44 फीसदी थी.

नई दिल्लीः अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर अच्छी खबर है. खुदरा महंगाई दर घटकर सवा चार फीसदी के करीब आ गयी है, वहीं उद्योग के बढ़ने की दर सात फीसदी के ऊपर बनी हुई है. हालांकि इन खबरों के बावजूद ब्याज दर में फिलहाल कमी के आसार नहीं.

सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च के महीने में खुदरा महंगाई दर 4.28 फीसदी दर्ज की गयी, जबकि फरवरी के महीने में ये 4.44 फीसदी थी. ज्यादा राहत की बात ये भी है कि खाने-पीने के सामान की खुदरा महंगाई दर 3.26 फीसदी से घटकर मार्च में 2.81 फीसदी पर आ गयी. महंगाई दर में गिरावट की एक बड़ी वजह फल और सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी की दर कम रहना है. पहले जहां ये देर 20 फीसदी से भी अधिक रह रही थी, वही मार्च के महीने मे सब्जियों के मामले में ये दर 11.7 फीसदी रही जबकि फल के मामले में पौने छह फीसदी के करीब. दाल की खुदरा महंगाई दर में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और मार्च के महीने में गिरावट 13 फीसदी से कुछ अधिक रही.

बहरहाल, महंगाई की आशंकाओं को लेकर कोई कमी नहीं दिख रही. वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के साथ विभिन्न धातुओं के लगातार बढ़ते दाम. महंगाई दर की आशंकाओं के मद्देनजर रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति नीतिगत ब्याज दर घटाने के पक्ष में नहीं दिखती. सच्चाई तो ये है कि समिति के एक सदस्य तो खुदरा महंगाई दर बढ़ाने की सिफारिश कर दी. अब जब नीतिगत ब्याज दर में कमी नहीं होगी तो आप अपने घर कर्ज की ईएमआ में कमी की उम्मीद नहीं कर सकते.

औद्योगिक विकास दर इस बीच फरवरी के महीने में उद्योग के बढ़ने की दर 7.1 फीसदी रही. हालांकि ये जनवरी के मुकाबले कम है. जनवरी में ये दर 7.5 फीसदी, दिसंबर में 7.1 फीसदी और नवंबर में 8.4 फीसदी थी.

उद्योग की विकास दर बढ़ाने में ससे अहम भूमिका मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की रही. यहां विकास दर 8.7 फीसदी रही जबकि जनवरी मे भी ये दर 8.7 फीसदी ही थी. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के आगे बढ़ने का मतलब ये हुआ कि रोजगार के मौके पर अच्छी स्थिति रहेगी, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा रोजगार के मौके बनते है. ऐसा माना जाता है कि इस क्षेत्र में यदि किसी व्यक्ति को सीधे-सीधे रोजगार मिलता है तो उसकी वजह से कम से कम चार लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget