एक्सप्लोरर

रिलायंस के इस शेयर ने 4 साल में दिया 2250 पर्सेंट रिटर्न, IPO प्राइस से अब भी कोसों दूर

Reliance Power: रिलायंस पावर 4 साल पहले 1.20 रुपये के रेट पर आ गया था. अब यह तेजी से उछलकर 28.23 रुपये के आंकड़े पर पहुंच गया है. इसके और आगे जाने की संभावना जताई जा रही है.

Reliance Power: कुछ समय पहले तक कर्ज संकट से जूझ रहे रिलायंस एडीएजी समूह (Anil Dhirubhai Ambani Group) की वित्तीय स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं. इसके चलते रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर जमकर उछाल मार रहे हैं. पिछले 4 साल में समूह का यह पावर शेयर 1.20 रुपये से 28.23 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. इस पेनी स्टॉक ने निवेशकों को बीते 4 सालों के दौरान लगभग 2250 फीसदी रिटर्न दे दिया है.

सफलता की नई कहानी लिख रहा स्टॉक 

रिलायंस एडीएजी के करवट बदलने से रिलायंस पावर का स्टॉक भी सफलता की नई कहानी लिख रहा है. निवेशक इस स्टॉक की जमकर खरीद कर रहे हैं. पिछले दो हफ्तों में ही यह लगभग 40 फीसदी उछल चुका है. 13 मार्च को इसकी कीमत 20.40 रुपये प्रति शेयर थी और 28 मार्च को बीएसई पर इसकी क्लोजिंग 28.23 रुपये पर हुई. कोविड 19 के बाद से ही स्टॉक का अच्छा प्रदर्शन जारी है. इसका 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर 9.14 रुपये है. इस स्तर से यह लगभग 3 गुना ऊपर चला गया है.

34 रुपये का आंकड़ा भी छू सकता है

रिलायंस पावर का आईपीओ जनवरी, 2008 में लॉन्च हुआ था. इसका प्राइस बैंड 405 से 450 रुपये प्रति शेयर रखा गया था. बीएसई पर इसकी धमाकेदार लिस्टिंग 547.80 रुपये और एनएसई पर 530 रुपये में हुई थी. हाल ही में रिलायंस एडीएजी ने स्टॉक मार्केट को जानकारी दी थी कि वह 425 करोड़ रुपये इकट्ठे करने की कोशिश में लगी हुई है. यह पैसा उधार लेकर इकठ्ठा किया जाएगा. इसके बाद से ही रिलायंस पावर के स्टॉक में लगातार उछाल जारी है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह 34 रुपये का आंकड़ा भी छू सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें

Mukesh Ambani: भारत को विकसित बनाना हमारी जिम्मेदारी, मुकेश अंबानी ने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget