एक्सप्लोरर

Mobile Tariff: रिलायंस जियो के इस धमाकेदार नए पोस्ट-पेड टैरिफ प्लान ने बढ़ाई एयरटेल-वोडाफोन आइडिया की मुश्किल!

Mobile Tariff War: एयरटेल और वोडाफोन आइडिया का पोस्ट-पेड सेगमेंट में दबदबा रहा है. अब रिलायंस जियो नए पोस्ट-पेड टैरिफ प्लान से उनके लिए चुनौती बढ़ाने जा रही है.

Mobile Tariff Update: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पोस्टपेड मोबाइल टैरिफ का ऐसा दांव चला है जिससे दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की चुनौती बढ़ने वाली है. रिलायंस जियो प्री-पेड सेगमेंट का सबसे बड़ा प्लेयर था लेकिन कंपनी अब पोस्ट-पेड सेगमेंट में अपनी धमक बढ़ाने की तैयारी में है.  रिलायंस जियो ने अपना नया पोस्टपेड फैमिली प्लान लॉन्च किया है जो 399 रुपये से शुरू होता है. और इसमें हर अलग से एक कनेक्शन के लिए 99 रुपये देने होंगे. यानि परिवार में चार सदस्यों के लिए 699 रुपये हर महीने टैरिफ देने होंगे. 

रिलायंस जियो का नया पोस्टपेड टैरिफ प्लान अपने दूसरे प्रतिद्वंदियों के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा सस्ता है. रिलायंस जियो के इस कदम के बाद दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटरों पर मिलता जुलता प्लान लॉन्च करने का दबाव बढ़ सकता है. वर्ना उनके कस्टमर्स छिटक सकते हैं. ऐसे में फिर से टैरिफ वॉर की शुरुआत हो सकती है. रिलायंस जियो प्री-पेड मोबाइल सेगमेंट की सबसे बड़ी खिलाड़ी है. कंपनी को सबसे ज्यादा रेवेन्यू प्री-पेड कस्टमर्स से आता है. लेकिन पोस्ट-पेड मोबाइल कैटगरी में रिजो अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों से काफी पीछे है. 

रिलायंस जियो के नए पोस्ट-पेड टैरिफ प्लान के चलते मोबाइल टैरिफ बढ़ने की संभावनाओं पर भी फिलहाल ब्रेक लग सकता है. हाल ही भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने मोबाइल टैरिफ बढ़ाने के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि इस वर्ष के मध्य में मोबाइल टैरिफ बढ़ सकता है. दरअसल कंपनियों ने 5जी टेलीकॉम सर्विस में काफी निवेश किया है. और पूंजी निवेश पर रिटर्न के लिए कंपनियां टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में थी. लेकिन रिलायंस जियो के नए पोस्ट-पेड प्लान से प्रतिस्पर्धा बढ़ने वाली है. जिसके बाद टैरिफ बढ़ने पर संशय नजर आ रहा है.  

रिलायंस जियो के सस्ते पोस्ट-पेड प्लान के लॉन्च करने का असर बुधवार को भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर भी देखने को मिला. दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में इस खबर के चलते दबाव देखा गया. भारती एयरटेल का शेयर 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 756.55 रुपये पर बंद हुआ है तो वोडाफोन आइडिया का शेयर भी 2.29 फीसदी की गिरावट के साथ 6.40 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

High Air Fare: एयरलाइंस के मनमाने हवाई किराये वसूलने पर संसद की स्थाई समिति ने जताई चिंता, लोअर- अपर बैंड फिक्स करने की सिफारिश की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
2000 के नोट पर RBI का बड़ा अपडेट, अभी अभी दी ये जानकारी, तुरंत पढ़ें यह खबर
Crude Oil Price Today: डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
ट्रंप के एक बयान से हिल गया पूरा ग्लोबल मार्केट, 80 डाॅलर के करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
भारत में अब दुबई से आएगी बिजली, समुद्र के नीचे बिछेगी पावर केबल, 40 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट
Credit Card: शॉपिंग और EMI के दीवाने हुए Gen Z, धड़ल्ले से बनवा रहे क्रेडिट कार्ड, चौंका देगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, 'अगर CDR निकाली जाए तो सबसे ज्यादा फोन...'
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget