एक्सप्लोरर

Reliance Jio का बड़ा प्लान, 5G सर्विसेज के विस्तार के लिए ECB से 12300 करोड़ रुपये जुटाएगी- रिपोर्ट

5G Services: रिलायंस जियो इंफोकॉम अपने 5जी सर्विसेज को विस्तार देने के लिए External Commercial Borrowings (ECBs) के जरिए 12,300 करोड़ रुपये या (1.5 अरब डॉलर) के करीब जुटाने का प्लान बना रही है.

5G Services: देश में 5जी सेवाओं को मुहैया कराने के लिए टेलीकॉम कंपनियां मैराथन प्रयास कर रही हैं. इस दिशा में सबसे पहले नामों में से रिलायंस जियो इंफोकॉम का नाम आता है क्योंकि इसने 5जी नीलामी में सबसे ज्यादा बोली लगाकर सबसे ज्यादा हिस्सा खरीदा है. इसके अलावा रिलायंस जियो इंफोकॉम के 5 जी प्लान को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. 

इकनॉमिक टाइम्स के हवाले से खबर आई है कि रिलायंस जियो इंफोकॉम अपने 5जी सर्विसेज को विस्तार देने के लिए External Commercial Borrowings (ECBs) के जरिए 12,300 करोड़ रुपये या (1.5 अरब डॉलर) के करीब जुटाने का प्लान बना रही है. इसके लिए कंपनी ने तीन विदेशी बैंकों से चर्चा और विर्मश किया है. इस मामले से परिचित तीन लोगों ने बताया है कि बीएनपी पारिबा, HSBC और MUFG Bank के साथ Jio ने बात की है और पांच साल के लिए ईसीबी के जरिए ये पैसे जुटाने पर काम कर रही है. 

हाल ही में देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कंपनियों के ईसीबी से पैसे जुटाने के नियमों को आसान बनाया है और रिलायंस जियो की रिलायंस इंडस्ट्रीज के जरिए ये रकम जुटाने की योजना है. ईटी की खबर में इस बात का भी उल्लेख है कि रिलायंस जियो इंफोकॉम विदेश से भी 20,600 करोड़ रुपये का सिंडिकेट लोन जुटाने के लिए बातचीत कर रही है. इस रकम का इस्तेमाल स्वीडन की एरिक्सन और फिनलैंड की नोकिया से 5जी नेटवर्क गियर खरीदारी के लिए किया जा सकता है.

एरिक्सन ने 5जी एकल नेटवर्क बनाने के लिए जियो के साथ साझेदारी की
वहीं आज इसी खबर के साथ साथ टेलीकॉम इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी एरिक्सन ने सोमवार को देश में 5जी एकल (एसए) नेटवर्क बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की है. यह घोषणा भारत में हाल में हुई 5जी नीलामी के तहत स्पेक्ट्रम आवंटन के बाद की गई है. एक बयान के अनुसार देश में रेडियो एक्सेस नेटवर्क तैनाती के लिए जियो और एरिक्सन के बीच यह पहली साझेदारी है.

आकाश अंबानी ने क्या कहा
रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा, "हम जियो के 5जी एसए तैनाती के लिए एरिक्सन के साथ साझेदारी करके खुश हैं. हमें विश्वास है कि जियो का 5जी नेटवर्क भारत के डिजिटलीकरण को गति देगा और डिजिटल इंडिया के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में नींव के रूप में काम करेगा."

बयान में कहा गया है कि जियो द्वारा एकल 5जी नेटवर्क तैनाती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है, क्योंकि इससे उपभोक्ताओं और उद्यमों को वास्तव में परिवर्तनकारी 5जी अनुभव मिलेंगे. एरिक्सन के चेयरमैन और सीईओ बोरये एक्होम ने कहा कि भारत एक विश्व स्तरीय डिजिटल बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है, जो पूरे देश में इनोवेशन, रोजगार सृजन और उद्यमिता को बढ़ावा देगा. 

ये भी पढ़ें

PM Kisan Samman: पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 12वीं किस्त, आपको मिली रकम या नहीं ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
Paytm बैंक बंद, हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला, आप पर क्या होगा असर?
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
पति ने दुबई से भेजे 80 लाख, पत्नी को मिला इनकम टैक्स का नोटिस, कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Artificial Sun: चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत
चीन बना रहा 'आर्टिफिशियल सूरज', जानें कैसे बनेगा और कितनी आएगी लागत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget