एक्सप्लोरर

Reliance Infra: रिलायंस इन्फ्रा से पुणे-सतारा रोड टोल प्रोजेक्ट छीनने को क्यों आगे बढ़े एक्सिस-IDFC बैंक, जानें पूरी कहानी

Reliance Infra: महाराष्ट्र के पुणे-सतारा सिक्स लेन रोड के टोल वसूलने की परियोजना को रिलायंस इन्फ्रा से लेकर एक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कब्जा जमाने के लिए आगे बढ़े हैं.

Reliance Infra:  रिलायंस इन्फ्रा पर एनएच-44 के पुणे-सतारा सिक्स लेन रोड के टोल वसूलने की परियोजना में नए आरोप लगे हैं. इस कारण इस प्रोजेक्ट को रिलायंस इन्फ्रा से छीनकर एक्सिस बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कब्जा जमाने के लिए आगे बढ़े हैं. दोनों बैंकों ने रिलायंस इन्फ्रा पर लोन चुकाने में डिफॉल्टर होने का आरोप लगाया है. साथ ही इस आधार पर पुणे-सतारा रोड टोल प्रोजेक्ट अपने हवाले करने के लिए दोनों बैंकों ने नोटिस दिया है. रिलायंस इन्फ्रा ने स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दे दी है. इस नोटिस की घोषणा से पहले ही रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर शुक्रवार को 1.2 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुए. शुक्रवार को शेयर का क्लोजिंग प्राइस 298 रुपये 50 पैसा था. सालभर में शेयर लगभग 50 फीसदी ऊपर गया है.

26 दिसंबर को दिया गया है नोटिस

रिलायंस इन्फ्रा की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि उसकी सब्सिडियरी पुणे-सतारा रोड टोल प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एक्सिस बैंक की ओर से 26 दिसंबर को नोटिस दी गई है. नोटिस में कंपनी पर डीएसआरए डिफॉल्टर होने का आरोप लगाया है. डीएसआरए डिफॉल्टर होना एक तरह से लोन चुकाने में चूकना है. इसी आधार पर दोनों बैकों ने राइट ऑफ सब्सिटीट्यूशन की बात कही है. इसका मतलब है कि दोनों बैंकों ने कर्ज चुकाने में चूकने के कारण परियोजना का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का दावा पेश किया है. रिलायंस इन्फ्रा की ओर से कहा गया है कि उनकी ओर से कानूनी सलाह ली जा रही है. अपने हितों की रक्षा के लिए वे सही कदम उठाएंगे. 

वित्तीय नुकसान का अभी आकलन नहीं

रिलायंस इन्फ्रा ने दोनों बैंकों की ओर से उठाए कदमों से कंपनी को होने वाले वितीय नुकसानों का आकलन अभी नहीं किए जाने की बात कही है. इस स्टेज पर अभी इस बारे में विचार भी नहीं किया जा सकता है. फाइनल आउटकम आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें: 

Ratan Tata: रतन टाटा की मदद से स्टार्टअप बन गई 500 करोड़ की कंपनी, कैंसर मरीजों को बिना मुनाफा लिए देगी दवा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Valentine Day 2026: उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
'हमें भी मरवाने की बातें...', तेज प्रताप यादव के बयान से बिहार की सियासी हलचल तेज
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
Valentine Day 2026: उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
उम्र का फासला दरकिनार कर जब हमसफर बने ये सेलेब्स, लिस्ट में करीना-सैफ से निक-प्रियंका तक शामिल
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक;जाने आवेदन प्रक्रिया
युवाओं के लिए सेना में भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक;जाने आवेदन प्रक्रिया
क्या है ऊंचे पहाड़ों का डेथ जोन, जहां सांस भी बन जाती है दुश्मन
क्या है ऊंचे पहाड़ों का डेथ जोन, जहां सांस भी बन जाती है दुश्मन
Embed widget