एक्सप्लोरर

Ratan Tata: रतन टाटा की मदद से स्टार्टअप बन गई 500 करोड़ की कंपनी, कैंसर मरीजों को बिना मुनाफा लिए देगी दवा

Ratan Tata: अर्जुन देशपांडे की कंपनी जेनरिक आधार 500 करोड़ की हो चुकी है और उन्होंने रतन टाटा को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए अगले साल केवल लागत मूल्य पर कैंसर की दवा बांटने का फैसला लिया है.

Generic Adhaar: रतन टाटा की 87वीं जयंती देश के अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग तरह से खास है. कुछ उनके परोपकारी व्यक्तित्व को याद कर रहे हैं. कुछ उनकी सूझ-बूझ और दूरदर्शिता की तारीफ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट की बाढ़ आई हुई है. उनमें से एक पोस्ट सबसे अलग है. यह पोस्ट है अर्जुन देशपांडे का. अर्जुन देशपांडे के लिए तो रतन टाटा पारस पत्थर की तरह थे जानिए कौन हैं अर्जुन देशपांडे जिन्होंने आज रतन टाटा की जयंती पर बड़ा संकल्प लिया है.

रतन टाटा ने किया था स्टार्टअप में निवेश

अर्जुन देशपांडे के पास एक कारोबारी आइडिया था परंतु उस आइडिया में निवेश कर कारोबारी मॉडल बनाने के लिए पैसे नहीं थे. उन्होंने रतन टाटा से मदद मांगी. रतन टाटा ने स्टार्टअप को केवल फाइनेंस ही नहीं किया, बल्कि चिड़िया जैसे अपने अंडे की देखभाल करती है, वैसे ही इनक्यूबेशन देकर कारोबार खड़ा कर दिया. आज अर्जुन देशपांडे की कंपनी जेनरिक आधार 500 करोड़ की हो चुकी है. इसलिए रतन टाटा को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए अर्जुन देशपांडे ने अगले साल बिना मुनाफा लिए यानी केवल लागत मूल्य पर देश में मरीजों को कैंसर की दवा बांटने का फैसला लिया है.

87 मरीजों को कैंसर की दवा मुफ्त बांटकर मनायी जयंती

अर्जुन देशपांडे ने 87 कैंसर मरीजों को मुफ्त दवा बांटकर सर रतन टाटा की 87वीं जयंती मनाई है. इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में अर्जुन देशपांडे ने लिखा है कि मैंने अपने मेंटर रतन सर से किए वादे को याद रखा है. हर हाल में मैं कैंसर मरीजों के लिए किफायती दवा उपलब्ध कराऊंगा. अगले एक साल तक कैंसर मरीजों को जेनरिक आधार की ओर से केवल लागत मूल्य पर कैंसर की दवा उपलब्ध कराई जाएगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Deshpande (@arjun.deshpande_official)

कैंसर की दवा केवल अमीरों के लिए नहीं हो

अर्जुन देशपांडे ने अपने पोस्ट में लिखा है कि रतन सर कहते थे कि कैंसर की दवा केवल अमीरों के लिए नहीं होनी चाहिए. मैं उनके जन्म दिन पर समाज की इस भयानक समस्या के समाधान का संकल्प लेता हूं. 

ये भी पढ़ें:

 IPO: दो दिनों में ही 23.74 गुना सब्सक्राइब्ड हुए अन्या पॉलीटेक के शेयर, आईपीओ कर देगा मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget