एक्सप्लोरर

RIL Deal: मुकेश अंबानी का नया सौदा, इस कंपनी में खरीदेंगे पैरामाउंट की हिस्सेदारी

Mukesh Ambani New Deal: डिज्नी के साथ मर्जर डील के ऐलान के बाद मीडिया-एंटरटेनमेंट सेगमेंट में यह रिलायंस इंडस्ट्रीज की एक और बड़ी डील होने वाली है...

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी का कारोबारी साम्राज्य तेजी से विस्तार कर रहा है. इसके लिए उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लगातार नए-नए सौदों को अंजाम दे रही है. अब रिलायंस इंडस्ट्रीज वायाकॉम18 मीडिया में पैरामाउंट ग्लोबल की 13 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने वाली है.

13 फीसदी से ज्यादा शेयर का सौदा

पैरामाउंट ग्लोबल ने प्रस्तावित सौदे के बारे में अमेरिका में बाजार नियामक को जानकारी दी है. रेगुलेटरी फाइलिंग में उसने बताया है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज वायाकॉम18 मीडिया में उसकी हिस्सेदारी खरीदने पर सहमत हुई है. यह सौदा वायाकॉम18 मीडिया में पैरामाउंट ग्लोबल की 13.01 फीसदी हिस्सेदारी के लिए है. यह सौदा 517 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,300 करोड़ रुपये में हो सकता है.

रिलायंस के पास पहले से बड़ा हिस्सा

वायाकॉम18 मीडिया एक ज्वाइंट वेंचर है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और पैरामाउंट ग्लोबल के पास मुख्य हिस्सेदारी है. इस जेवी के नेटवर्क में 40 से ज्यादा टेलीविजन चैनल शामिल हैं, जिनमें कॉमेडी सेंट्रल, एमटीवी समेत कई न्यूज चैनल शामिल हैं. वायाकॉम18 मीडिया में पहले से ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है. प्रस्तावित सौदे से वायाकॉम18 मीडिया पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की पकड़ और मजबूत होने के अनुमान हैं.

डिज्नी का हो रहा इस बिजनेस में मर्जर

मीडिया एंड एंटरटेनमेंट सेक्टर में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने हाल ही में एक बड़े सौदे का ऐलान किया है. कुछ ही दिनों पहले हुए ऐलान के अनुसार, डिज्नी का रिलायंस इंडस्ट्रीज के टीवी व मीडिया बिजनेस में विलय होने जा रहा है. विलय का सौदा पूरा होने के बाद वायाकॉम18 में पैरामाउंट ग्लोबल की हिस्सेदारी खरीदने का सौदा पूरा हो सकता है.

सौदे के बाद भी रहेगा ये एग्रीमेंट

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पैरामाउंट ग्लोबल अपनी हिस्सेदारी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के द्वारा खरीदे जाने के बाद भी वायाकॉम18 मीडिया के साथ अपने कंटेंट लाइसेंसिंग एग्रीमेंट को बरकरार रखेगी. अभी रिलायंस के जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म पर पैरामाउंट ग्लोबल के कंटेंट उपलब्ध हो रहे हैं. प्रस्तावित सौदे के बारे में वायाकॉम18 या रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: आईटीआर नहीं भरने पर इन टैक्सपेयर्स को खानी पड़ सकती है जेल की हवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget