एक्सप्लोरर

RIL Campa Cola: कम नहीं होने वाली है कोला और पेप्सी की परेशानी, अब इस तैयारी में हैं मुकेश अंबानी

Reliance Soft Drinks: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सॉफ्ट ड्रिंक के बाजार में रिलायंस जियो के सफल फॉर्मूले के दोहराने का प्रयास किया है. इसके लिए कंपनी ने कीमतों के मामले में आक्रामक रणनीति अपनाई है.

भारत में सॉफ्ट ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक का बाजार धीरे-धीरे गर्म हो रहा है. पहले से इस बाजार में दबदबा रखने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों कोका कोला (Coca Cola) और पेप्सी (Pepsi) को भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी से जोरदार टक्कर मिलने वाली है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) पहले ही दशकों पुराने ब्रांड कैम्पा कोला (Campa Cola) को नए अवतार में बाजार में उतार चुकी है. अब इस बाजार की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी कब्जाने की तैयारियां चल रही हैं.

दिखने लगा है बाजार में असर

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सॉफ्ट ड्रिंक के बाजार में रिलायंस जियो के सफल फॉर्मूले के दोहराने का प्रयास किया है. इसके लिए कंपनी ने कीमतों के मामले में आक्रामक रणनीति अपनाई है. यही कारण है कि भारत के कुछ बाजारों में कोका कोला और पेप्सी जैसी कंपनियों को दाम करने जैसे कदम उठाने पड़े हैं. हालांकि अभी उनकी परेशानियां कम नहीं हुई हैं.

इस कंपनी से चल रही है बात

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज की यूनिट रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स चेन्नई की कंपनी कलि एयरेटेड वाटर वर्क्स (Kali Aerated Water Works) के साथ बातचीत कर रही है. यह बातचीत रिलायंस के कैम्पा सॉफ्ट ड्रिंक्स रेंज के विनिर्माण व वितरण की भागीदारी को लेकर है. आपको बता दें कि कलि एयरेटेड वाटर वर्क्स ही दक्षिण भारत के लोकप्रिय सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड Bovonto बनाती और बेचती है.

दक्षिण भारत में लोकप्रिय है ब्रांड

ईटी की एक खबर के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल अगस्त में कैम्पा कोला को खरीदने से पहले कलि एयरेटेड वाटर वर्क्स के साथ भी बहुलांश हिस्सेदारी खरीदने की बात की थी. Bovonto दक्षिण भारत में सबसे लोकप्रिय कोला ब्रांडों में एक है और यह कोका कोला व पेप्सी को कड़ी टक्कर देता है. कलि एयरेटेड वाटर वर्क्स इसके अलावा लेमन, ऑरेंज फ्लेवर के ड्रिंक्स भी बनाती है. कंपनी जूस और नारियल पानी भी बेचती है. कंपनी के पास आठ से ज्यादा प्लांट हैं.

रिलायंस को होगा ये फायदा

खबर में दावा किया गया है कि प्रस्तावित सौदे को लेकर रिलायंस और कलि एयरेटेड वाटर वर्क्स के बीच बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. अगर यह डील हो जाती है तो रिलायंस को एक झटके में कलि एयरेटेड वाटर वर्क्स की विनिर्माण क्षमता का और इसके साथ-साथ मजबूत वितरण की संरचना का लाभ मिलने लगेगा. यह देश के सबसे अमीर व्यक्ति की कंपनी को प्रतिस्पर्धियों पर अहम बढ़त दिलाएगा.

ये भी पढ़ें: हवाई यात्रा के दौरान गड़बड़ी की तो खैर नहीं, विमानन नियामक ने दी ये नई एडवाइजरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget