एक्सप्लोरर

DGCA Advisory: हवाई यात्रा के दौरान गड़बड़ी की तो खैर नहीं, विमानन नियामक ने दी ये नई एडवाइजरी

Air Travel Regulations: हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों के द्वारा गलत हरकतें करने के कई मामले सामने आने के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने ऐसे मामलों के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है...

हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों के द्वारा बदतमीजी व गलत व्यवहार करने के कई मामले बीते कुछ दिनों के दौरान सामने आए हैं. किसी मामले में नशे की हालत में सहयात्री पर पेशाब करने की बात सामने आई तो किसी में यात्रियों ने उड़ान के दौरान इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास कर दिया. ऐसे कई मामलों के लगातार सामने आने के बाद विमानन नियामक डीजीसीए (DGCA) सख्त हो गया है. नागर विमानन महानिदेशालय ने अब ऐसे मामलों को लेकर सोमवार को नई एडवाइजरी (DGCA Advisory) जारी की है.

यह है दुर्व्यवहार का ताजा मामला

नई एडवाइजरी में डीजीसीए ने एअरलाइंस को कहा है कि वे अशिष्ट यात्रियों से निपटने के लिए सख्त रवैया अपनाएं. हाल के दिनों में विमान में यात्रियों की दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ी हैं. एक ताजा मामले में दिल्ली से लंदन जा रही एयर इंडिया (Air India) की एक उड़ान में चालक दल के दो सदस्यों को चोट पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद एक पुरुष यात्री को विमान से उतार दिया गया. इस मामले में आरोपी यात्री को उतारने के लिए विमान को उड़ान भरने के बाद वापस लैंड करना पड़ गया था.

डीजीसीए ने एडवाइजरी में बताई ये बात

नागर विमानन महानिदेशालय ने जारी एडवाइजरी में कहा है कि अशिष्ट यात्रियों से निपटने के लिए विमानन कंपनियों के द्वारा उठाए जाने वाले कदम के लिए नागरिक उड्डयन आवश्यकता (सीएआर) के तहत प्रावधान किए गए हैं. इसके अलावा इसमें कहा गया है कि पायलट, चालक दल के सदस्यों और इन-फ्लाइट सेवा के निदेशक की जिम्मेदारियां भी सीएआर में बताई गई हैं.

सामने आए हैं इस तरह के मामले

डीजीसीए ने कहा कि हाल फिलहाल में विमान में धूम्रपान करने, शराब पीने के कारण अमर्यादित व्यवहार करने, यात्रियों के बीच बहस और कई बार यात्रियों के द्वारा गलत तरीके से छूने या यौन उत्पीड़न जैसी कुछ घटनाएं सामने आयी हैं. इन मामलों में जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी, पायलट और चालक दल के सदस्य आदि उचित कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं.

विमान संचालन की सुरक्षा पर खतरा

डीजीसीए का मानना है कि इस तरह की घटनाएं विमान के संचालन की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती हैं. इस कारण नियामक ने सभी विमानन कंपनियों को कहा है कि वे पायलटों, चालक दल के सदस्यों तथा संबंधित पदों पर बैठे लोगों को अशिष्ट यात्रियों से उचित तरीके से निपटने के बारे में जानकारी दें.

इतने लोग हो चुके हैं प्रतिबंधित

आपको बता दें कि हवाई यात्रा के दौरान खराब व्यवहार या कोई अशिष्ट हरकत करने पर प्राथमिकी समेत हवाई यात्रा से प्रतिबंधित किए जाने जैसे प्रावधान हैं. एयर इंडिया वाले ताजे मामले में ही आरोपी यात्री को न सिर्फ विमान से उतारा गया, बल्कि उसके खिलाफ एफआईआर भी कराई गई और उसे एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया. नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वी के सिंह ने तीन अप्रैल को राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया था कि 2022 में एअरलाइंस ने 63 लोगों को ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डाला है.

ये भी पढ़ें: नहीं रुकी है व्यापार पर भारत और ब्रिटेन की बातचीत, सरकार ने किया खबरों का खंडन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget