एक्सप्लोरर

रिलायंस इंडस्ट्रीज का पहली तिमाही का मुनाफा 9459 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंचा

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 9459 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है.

नई दिल्लीः चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 9459 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है. इस दौरान कंपनी का मुनाफा उसके पेट्रोकेमिकल कारोबार से करीब दोगुना हो गया.

कंपनी की आय 56.5 फीसदी बढ़ी कंपनी ने बताया है कि 2018- 19 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में उसका नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 9459 करोड़ रुपये हो गया जबकि इससे पिछले वर्ष इसी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 8021 करोड़ रुपये रहा था. इस दौरान कंपनी की आय 56.5 फीसदी बढ़कर 1,41,699 करोड़ रुपये हो गयी.

कंपनी ने कहा है कि अप्रैल-जून 2017 के मुनाफे में गल्फ अफ्रीका पेट्रोलियम कॉरपोरेशन की बिक्री से मिले 1087 करोड़ रुपये की एक्सेप्शनल इनकम को अलग रखा गया है.

मुकेश अंबानी ने क्या कहा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि उनके पेट्रोकेमिकल कारोबार का टैक्स और अन्य प्रावधानों से पूर्व का मुनाफा यानी एबिटा बेहतर मार्जिन के चलते 94.9 फीसदी बढ़कर 7857 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो एक रिकार्ड बढ़त को दिखाता है.

इसके आगे मुकेश अंबानी ने कहा कि ‘पालिएस्टर चेन मार्जिन बेहतर होने और कारोबार के इजाफे से हमारे पेट्रोकेमिकल्स व्यावसाय में टैक्स, ब्याज भुगतान से पहले रिकार्ड कारोबार हुआ. वहीं मौसमी नरमी के बावजूद रिफाइनिंग कारोबार का प्रदर्शन स्थिर बना रहा.’

रिटेल बिजनेस रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा हुआ कंपनी ने कहा है कि जहां रिटेल बिजनेस रेवेन्यू दोगुने से ज्यादा हुआ है और इनकम टैक्स, डेप्रिसिएशन का भुगतान तीन गुणा हो गया. वहीं कंपनी के टेलीकॉम बिजनेस जियो ने इस दौरान अपने साथ रिकार्ड नये ग्राहक जोड़े हैं.

शेयर बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाईः सेंसेक्स 352 अंक उछलकर पहली बार 37000 के पार, निफ्टी भी 11,200 के पार बंद IRCTC में बिना लॉगिन किए जानें, ट्रेन में टिकट मिलेगा या नहीं रेवेन्यू बढ़ने पर सीमेंट, एसी, बड़े टीवी पर भी कम हो सकती है जीएसटी दरें: अरुण जेटली इनकम टैक्स में छूट पाने का आसान उपाय है फिक्स्ड डिपॉजिट, जानें इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget