एक्सप्लोरर

RIL ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 10 लाख करोड़ का मार्केट कैप हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी बनी

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की पहली ऐसी कंपनी बन गयी जिसका बाजार पूंजीकरण दस लाख करोड़ रुपये को पार कर गया. मुंबई शेयर बाजार में कारोबार की समाप्ति पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण गुरूवार को 10,01,555.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने एक और मुकाम हासिल किया है. यह देश की पहली ऐसी कंपनी बन गयी जिसका बाजार पूंजीकरण दस लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है. मुंबई शेयर बाजार में कारोबार की समाप्ति पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण गुरूवार को 10,01,555.42 करोड़ रुपये (13,984.10 करोड़ डॉलर) पर रहा. कंपनी का शेयर गुरूवार को 0.65 प्रतिशत बढ़कर 1,579.95 रुपये पर बंद हुआ. दिन में कारोबार के दौरान यह 1,584 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा था.

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 0.77 प्रतिशत चढ़कर 1,582 रुपये पर बंद हुआ. रेलिगेयर ब्रोकिंग में शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘यह उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी द्वारा ग्राहक केंद्रित दूरसंचार और खुदरा कारोबार में किए गए पिछले निवेश का फल हैं. इन निवेशों ने कंपनी को अच्छा परिणाम दिया है और पूरे लाभ में इनका हिस्सा लगातार बढ़ रहा है.’’ पिछले कुछ सत्रों के कारोबार में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख करोड़ रुपये के आसपास बना हुआ था. बीएसई पर कंपनी के 2.73 लाख और एनएसई पर 62 लाख शेयर में कारोबार हुआ.

बाजार पूंजीकरण के मामले में रिलायंस ब्रिटेन की प्रमुख ऊर्जा कंपनी बीपी से आगे है. न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज पर बीपी का बाजार पूंजीकरण 127.86 अरब डॉलर रहा है. इस साल अक्टूबर में रिलायंस का बाजार पूंजीकरण नौ लाख और अगस्त में आठ लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया था. रिलायंस के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) देश की दूसरी सबसे ज्यादा बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी है. टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 7,79,501.64 करोड़ रुपये रहा है.

ये भी पढ़ें-

क्या अमेठी के बाद अब रायबरेली भी गंवा देगी कांग्रेस? अदिति सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग महाराष्ट्र में सरकार किसी की भी बने, लेकिन स्टेज हमेशा नितिन देसाई ही तैयार करते हैं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget