एक्सप्लोरर

क्या अमेठी के बाद अब रायबरेली भी गंवा देगी कांग्रेस? अदिति सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांग

कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह की सदस्यता रद्द करने की अपील की गई है. इससे पहले पार्टी से 11 सीनियर नेता बाहर किए जा चुके हैं. कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका ने अपनी नई टीम से इन्हें बाहर कर दिया था.

लखनऊ: यूपी में प्रियंका गांधी की लीडरशिप में कांग्रेस में हंगामा मचा हुआ है. नई खबर पार्टी के गढ़ रायबरेली से हैं. जहां से कांग्रेस की बॉस सोनिया गांधी लोकसभा सांसद हैं. यहां से पार्टी की विधायक अदिति सिंह की सदस्यता रद्द करने की अपील की गई है. इस बारे में चिट्ठी विधानसभा के अध्यक्ष को भी भेज दी गई है. इससे पहले अनुशासन के डंडे के नाम पर पार्टी के 11 सीनियर नेता बाहर किए जा चुके हैं. ये सभी नेता इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी के साथ काम कर चुके हैं. कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका ने अपनी नई टीम से इन्हे बाहर कर दिया था.

यूपी में कांग्रेस रसातल में चली गई है. पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी से हार गए. सोनिया गांधी बड़ी मुश्किल से रायबरेली की सीट बचा पाईं. लेकिन अब यहां भी ग्रहण लगने लगा है. बीजेपी ने कांग्रेस के इस गढ़ में सेंधमारी की पूरी तैयारी कर ली है. प्रियंका के एक्टिव पॉलिटिक्स में आने के बाद से पार्टी में बिखराव बढ़ गया है. उम्मीद थी कि उनकी अगुवाई में कांग्रेस में कुछ अच्छा होगा. रायबरेली सदर की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह कभी भी पाला बदल सकती हैं. विधानसभा में उनकी सदस्यता खत्म करने की अर्जी ने आग में घी का काम किया है. पार्टी के फैसले के बावजूद अदिति विधानसभा के विशेष सत्र में गई थीं. कांग्रेस के अधिकतर नेता उन पर कार्रवाई के खिलाफ थे. लेकिन प्रियंका गांधी के सहयोगी संदीप सिंह नहीं माने.

बताया जाता है कि उनके कहने पर अदिति के घर के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन भी किया था. कांग्रेस के एक पूर्व सांसद ने कहा “ अदिति हमारी बेटी जैसी है, उसे समझाना बुझाना चाहिए”. अदिति सिंह तक यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के लोग पहुंच चुके हैं. योगी भी चाहते हैं कि रायबरेली की तेज तर्रार विधायक बीजेपी में आ जायें. अदिति के पिता अखिलेश सिंह इस सीट से 5 बार एमएलए रहे. इलाके में उनकी तूती बोलती थी. एक बार तो वे निर्दलीय भी चुनाव जीत गए थे.

रायबरेली से कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर है. हरचंदपुर से कांग्रेस एमएलए अशोक सिंह मोदी भक्त हो गए हैं. जब भी मौका मिलता है पीएम मोदी और सीएम योगी का गुणगान करने लगते हैं. अशोक सिंह कभी भी बीजेपी कैंप में आ सकते हैं. वैसे भी अब उनका मन कांग्रेस में नहीं लग रहा है. उनके बड़े भाई और सोनिया गांधी के करीबी रहे दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी में जा चुके हैं. लोकसभा चुनाव वे सोनिया के खिलाफ लड़ चुके हैं. रायबरेली में दो कांग्रेसी विधायकों के पाला बदलने से पार्टी संकट में आ सकती है. अमेठी तो गया ही अगर यही हाल रहा तो रायबरेली भी कांग्रेस के हाथ से फिसल सकती है.

प्रियंका गांधी के फैसलों से यूपी में कांग्रेस के कई नेता बगावत पर हैं. अनुशासन कमेटी के अध्यक्ष राम कृष्ण द्विवेदी को ही अनुशासन के नाम पर पार्टी से बाहर कर दिया गया. प्रियंका के काम काज से नाराज कई कांग्रेसी नेताओं ने लखनऊ में मीटिंग की थी. अब एक एक कर इन सबको बाहर किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र पर बोलीं सोनिया- ‘नाकाम हुई मोदी-शाह की साजिश’, उद्धव की शपथ में जाने पर कहा- ‘अभी तय नहीं’ Hamara Samvidhan: संविधान में क्या है 'समानता का अधिकार', जानिए अनुच्छेद 14 से 18 तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
Live: SIR के खिलाफ राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई, CJP प्रोटेस्ट का मामला HC पहुंचा
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
SIR विवाद पर नड्डा का पलटवार, खरगे से बोले- 'झूठ फैलाना बंद करें'
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'
अंकिता भंडारी केस: राहुल गांधी बोले, 'CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CP में CJP के तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके का पोस्ट- 'दो नौजवान जिन्होंने...'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP की 'तिरंगा यात्रा' पर BJP का बड़ा बयान, 'अच्छी बात है, लेकिन…'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
कप्तान बनने के बाद स्मृति मंधाना का पहला बयान, जीत लिया हर भारतीय का दिल
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
हिंदू धर्म छोड़कर अपनाया दूसरा तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget