एक्सप्लोरर

Reliance Jio 5G Service: दीपावली तक देश में जियो लॉन्च करेगा 5जी मोबाइल सर्विस

Reliance Jio 5G Launch Date: रिलायंस इंडस्ट्रीज के 45वें एजीएम को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि दीपावली तक देश में 5जी सेवाओं को जियो लॉन्च कर देगा.

Reliance AGM Update: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Rellience Industries) के 45वें एजीएम (AGM) को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) ने कहा कि रिलायंस जियो (Reliance Jio) दीपावली (Diwali) तक देश में 5जी सर्विसेज को लॉन्च कर देगा. उन्होंने कहा कि सबसे पहले चार मेट्रो शहरों दिल्ली, मुंबई कोलकाता और चेन्नई से 5जी सेवा की शुरुआत की जाएगी. इसके बाद 2023 के आखिर तक देश के हर कोने में 5जी सेवा उपलब्ध होगा.  

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो का 5जी सर्विस सही मायने में 5जी सेवा साबित होगा. उन्होंने कहा कि केवल जियो के पास 700 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम है जो हर जगह कवरेज प्रदान करेगा. उन्होंने ये भी एलान किया कि रिलायंस जियो का 5जी सेवा सबसे अफोर्डेबल होगा. चेयरमैन ने बताया कि रिलायंस जियो 5जी सर्विसेज के लिए 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है. मुकेश अंबानी ने एजीएम में बताया कि रिलायंस जियो के पास मौजूदा समय में सबसे ज्यादा 421 मिलियन मोबाइल ग्राहक हैं. उन्होंने कहा कि जियो ने सबसे मजबूत 4जी नेटवर्क स्थापित किया है. उन्होंने बताया कि 3 में दो कस्टमर जियो फाइबर का चुनाव कर रहे हैं. जियो का 5जी भी सबसे बेहतरीन सर्विस होगा. 

मुकेश अंबानी ने कहा कि फिक्स्ड ब्रांडबैंड में भारत अभी भी काफी पीछे है. उन्होंने कहा जियो भारत को फिक्स्ड ब्रांडबैंक के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शुमार करेगा. 5जी का ब्रॉडबैंड का फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. रिलायंस जियो मुंबई में जियो 5जी एक्पीरिएंस सेंटर भी खोलेगा.

मुकेश अंबानी ने बताया कि रिलायंस जियो ने गूगल के साथ 5जी हैंडसेट बनाने के लिए करार किया है. साथ ही क्लाउड इनेबल्ड बिजनेस के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार किया है. कंपनी ने Qualcomm के साथ भी समझौता किया है. मुकेश अंबानी ने एलान किया कि 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने में क्वालकॉम Jio की मदद करेगा और इसके लिए रिलायंस जियो और क्वॉलकॉम की साझेदारी हुई है. 

रिलायंस का भारत के विकास में योगदान
इससे पहले मुकेश अंबानी ने एजीएम को संबोधित करते हुए सभी शेयरधारकों, सहयोगियों, अधिकारियों और पार्टनर्स का स्वागत किया और कहा कि ये मौका बहुत खास है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 25 वर्षों का विजन रखा है.  पंच प्राण भारत को 2047 तक विकसित देश बनाएगा. उन्होंने कहा कि भारत की तरक्की में योगदान देता रहेगा. रिलायंस पहली कंपनी है जिसने 100 अरब डॉलर का टर्नओवर को पार किया है. रिलायंस के निर्यात में 75 फीसदी का इजाफा हुआ है. भारत के निर्यात में 8.4 फीसदी का योगदान रिलायंस दे रहा है. सबसे ज्यादा टैक्स में योगदान कंपनी दे रही है साथ ही रिलायंस ने 2.32 लाख रोजगार भी दिए हैं. 

ये भी पढ़ें 

Rupee Decline Data: साल 2022 में रुपये ने दिखाई बड़ी गिरावट, देखें जनवरी से अब तक कितना फिसला रुपया

Investors Wealth Loss: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर, निवेशकों को मिनटों में 4 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 Fuel: सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
सरकार E20 पेट्रोल पर पीछे हटेगी या नहीं? संसद में बताया, एथेनॉल से खराब हो रही गाड़ियों पर क्या कहा?
E20: एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
एथेनॉल और कच्चा तेल खरीदने के लिए कितना पैसा खर्च करती है सरकार? संसद में बताया प्रति लीटर का हिसाब
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
अंडे, चिकन और मीट खाने वालों को बड़ा झटका, बढ़ी कीमतें, आने वाले दिनों में राहत मिलेगी या नहीं?
176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?
C. Vijayakumar: 176 करोड़ का पैकेज, कौन हैं विजय कुमार? कैसे बने IT सेक्टर में भारत के सबसे महंगे CEO?

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना, मान-मनौव्वल की कोशिश नाकाम
‘प्रधान, शाह और पीएम मोदी दें इस्तीफा’, पीएम आवास के बाहर रातभर चलेगा राहुल का धरना
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget