एक्सप्लोरर

Reliance AGM: रिलायंस की सालाना बैठक सोमवार को, लीडरशिप में बदलाव कर सकते है अंबानी, निवेशकों की बढ़ी धड़कने

Reliance की सालाना आम बैठक (Annual General Meeting) में कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

Reliance 45th AGM Expectations : देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस (Reliance) की सालाना आम बैठक (Annual General Meeting) सोमवार 29 अगस्त को होना है. सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कंपनी की लीडरशिप को लेकर कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बड़ा ऐलान कर सकते हैं. बदलाव को लेकर निवेशकों की धड़कने बढ़ गई है. साथ ही निवेशक जियो (Jio) द्वारा 5G की लॉन्चिंग और टेलीकॉम कंपनी के रूप में रिलायंस की योजना पर निगाह लगाए बैठे हैं.

किसे मिलेगी विरासत 
आपको बता दे कि मुकेश अंबानी इस साल जून में रिलायंस जियो के चेयरमैन के पद से हट गए थे. इसके बाद देश के सबसे बड़े वायरलेस ऑपरेटर जियो की कमान उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी को मिली है. निवेशक अब इस पर निगाह लगाए हुए हैं कि अंबानी लीडरशिप पोजिशन में क्या बदलाव करते हैं और ईशा, अनंत व पत्नी नीता अंबानी को अधिक जिम्मेदारी देते हैं या नहीं. ईशा और अनंत पहले ही रिलायंस ग्रुप के अनलिस्टेड कंपनियों में निदेशकों के पद पर हैं. कंपनी की विरासत मुकेश अंबानी अपने किस बच्चे को सौंपते हैं, ये समय ही बताएगा. 

जियो ने खरीदे 5G स्पेक्ट्रम 
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने नीलामी में 1100 करोड़ डॉलर से अधिक के 5G स्पेक्ट्रम अपने नाम किये. इसके बाद कंपनी के शेयर में काफी उछाल आया है. अंबानी इसे लॉन्च करने की टाइमलाइन और टैरिफ प्लान के बारे में जानकारी सबके सामने रख सकते हैं.

बढ़ सकते है निवेशक
निवेशक रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के आईपीओ को लेकर कंपनी के साफ विचार जानना चाहते हैं. दोनों ही कंपनियां अपने-अपने सेक्टर में मार्केट लीडर हैं और इनकी लिस्टिंग से निवेशकों की वैल्यू में इजाफा हो सकता है.

ग्रीन एनर्जी पर होगा फोकस 
अंबानी ने पिछले साल ही ग्रीन एनर्जी को लेकर अपने विचार सबके सामने रखे थे. कंपनी ने पिछले साल सोलर मॉड्यूल्स, हाइड्रोजन इलेक्ट्रोलाइजर्स, फ्यूल सेल्स और स्टोरेज बैट्रीज तैयार करने के लिए 4 गीगा-फैक्टरीज बनाने का ऐलान किया था. अंबानी ने वैश्विक स्तर पर छोटी ग्रीन एनर्जी कंपनियों को अधिग्रहित किया है. रिलायंस की योजना ब्लू हाइड्रोजन बनाने वाली दुनिया के सबसे बड़ी कंपनियों में है.

वैश्विक अधिग्रहण पर होगा गौर 
पिछले साल अंबानी ने रिलायंस को वैश्विक स्तर पर ले जाने की बात कही थी. इसके बढ़ कंपनी ने ब्रिटिश मेडिकल स्टोर चेन बूट्स को अधिग्रहण करने की कोशिश की थी. निवेशक अब यह देखना चाहते हैं कि क्या रिलायंस ग्रुप में वैश्विक अधिग्रहण करने की क्षमता अभी भी है या नहीं.

बड़े ऐलान की उम्मीद 
रिलायंस ग्रुप की सालाना आम बैठक को लेकर निवेशक काफी उत्सुक है. वर्ष 2016 में अंबानी ने इसी बैठक में टेलीकॉम सर्विस जियो (Jio) का ऐलान किया था. वर्ष 2019 में सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी के रिलायंस के एनर्जी बिजनेस में निवेश का ऐलान किया. फिर वर्ष 2021 में ग्रीन एनर्जी की तरफ स्ट्रेटजिक शिफ्ट का ऐलान किया. इस बार भी अंबानी कुछ नया ऐलान जरूर करेंगे.

ये भी पढ़ें

Credit Card Offers: फेस्टिव सीजन पर इस क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदी पर पाएं 10% की छूट! जानिए डिटेल्स

Fact Check: क्या SBI अकाउंट होल्डर्स का बंद होने वाला है खाता? जानिए पैन अपडेट से जुड़े मैसेज का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget