एक्सप्लोरर

Rekha Jhunjhunwala: 3 साल में 10 हजार को बना दिया 1.5 लाख, रेखा झुनझुनवाला के इस निवेश ने दिया 1100 फीसदी रिटर्न

DB Realty Stock: दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के एक करोड़ इक्विटी शेयर हैं. कंपनी ने पिछले 6 महीने में ही लोगों का पैसा डबल कर दिया है.

DB Realty Stock: दिग्गज भारतीय निवेशक रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) एक बार फिर से चर्चा में हैं. वह जिस कंपनी में पैसा डाल देती हैं, उसके शेयर आसमान छूने लगते हैं. स्टॉक मार्केट के निवेशक अक्सर रेखा झुनझुनवाला के निवेश पर नजर रखते हैं. फिलहाल उनके पोर्टफोलियो का एक स्टॉक बहुत चर्चा में है. इस कंपनी ने निवेशकों का पैसा सिर्फ 3 साल में 1151.41 फीसदी बढ़ा दिया. रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के एक करोड़ इक्विटी शेयर हैं. 

रेखा झुनझुनवाला के पास फिलहाल 25 स्टॉक्स

हम बात कर रहे हैं रियल एस्टेट कंपनी डीबी रियल्टी (DB Realty) की. ईटी नाऊ की रिपोर्ट के अनुसार, रियल एस्टेट कंपनी के शेयर बीएसई पर पिछले 6 महीने में 188.62 फीसदी बढ़ चुके हैं. कंपनी के शेयर दो साल में 258 फीसदी और 3 साल में 1151 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे चुके हैं. ट्रेंडलाइन (Trendlyne) के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला के पास फिलहाल बैंकिंग से लेकर रियल एस्टेट कंपनियों के 25 स्टॉक्स हैं. इनका कुल मूल्य लगभग 40,289.2 करोड़ रुपये है. जनवरी, 2024 में उनके निवेश का मूल्य 2 फीसदी बढ़ गया है. दिसंबर, 2023 में इसका मूल्य 39333 करोड़ रुपये था. 

डीबी रियल्टी निवेशकों को बंपर रिटर्न दे रही

उन्हीं के पोर्टफोलियो में से एक कंपनी डीबी रियल्टी निवेशकों को बंपर रिटर्न दे रही है. कंपनी रिहायशी, वाणिज्यिक, रिटेल समेत कई तरह के प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. कंपनी का शेयर मात्र 6 महीने में दोगुने भाव का हो चुका है. जनवरी, 2021 में कंपनी के शेयर का भाव मात्र 15 रुपये था. अब शुक्रवार को बीएसई पर इसका भाव 222.50 रुपये हो चुका है. यदि किसी ने जनवरी, 2021 में कंपनी के शेयरों में 10 हजार रुपये लगाए होते तो आज उसका रिटर्न लगभग 1,48,630 रुपये हो चुका होता. 

कंपनी में झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 1.99 फीसदी  

रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के एक करोड़ शेयर हैं. सितंबर, 2023 में समाप्त हुई तिमाही के अनुसार, उनके पास डीबी रियल्टी की लगभग 1.99 फीसदी हिस्सेदारी है. उनके निवेश अक्सर मल्टीबैगर साबित होते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें

Crypto Exchange: विदेशों से चल रहे क्रिप्‍टो एक्सचेंज पर बैन, वित्त मंत्रालय ने लिया सख्त एक्शन, 3000 करोड़ रुपये का हो रहा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget