एक्सप्लोरर

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला ने टाटा समूह की टेलीकॉम कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी, निचले स्तरों से शेयर में आया 37% का उछाल!

Rekha Jhunjhunwala Update: रेखा झुनझुनवाला की पोर्टफोलियो में कुल 19 शेयर है जिसका कुल वैल्यू 10,414 करोड़ रुपये है.

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: शेयर बाजार की दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने टाटा समूह की टेलीकॉम कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है जिसके चलते कंपनी के शेयर में लगातार उछाल देखा जा रहा है.   रेखा झुनझुनवाला ने 2022-23 की दूसरी तिमाही के दौरान टाटा कम्यूनिकेशन के शेयर्स खरीदें हैं. टाटा कम्यूनिकेशन में रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही 30 जून तक  1.1 फीसदी हुआ करती थी तो 30 सितंबर 2022 को बढ़कर 1.6 फीसदी हो गई है. 

रेखा झुनझुनवाला  के पास टाटा कम्यूनिकेशन के कुल 45,75,687 शेयर्स जिसका वैल्यू 537.7 करोड़ रुपये है. 30 सितंबर को खत्म हुए तिमाही पर कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के खुलासे से ये बात सामने आई है. आपको बता दें जिस भी निवेशक की लिस्टेड कंपनी में एक फीसदी से ज्यादा होल्डिंग होती है कंपनी को तिमाही के खत्म होने के बाद स्टॉक एक्सचेंज के पास रेग्युलेटरी फाइलिंग में इसका खुलासा करना होता है. 

बाजार के जबसे ये खबर लगी है टाटा कम्यूनिकेशन के शेयर में तेजी देखी जा रही है. बीते तीन दिनों में शेयर 3 फीसदी चढ़ चुका है और सोमवार को भी शेयर करीब 1 फीसदी  की उछाल के साथ 1175 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इसी वर्ष 17 जनवरी 2022 को शेयर 1591 रुपये के ऊपरी लेवल पर भी ट्रेड कर चुका है तो 15 जून 2022 को 856 रुपये के लेवल तक शेयर जा लुढ़का था. लेकिन माना जा रहा है कि रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद निचले स्तरों से शेयर में 37 फीसदी का उछाल आ चुका है.  

रेखा झुनझुनवाला की पोर्टफोलियो में कुल 19 शेयर है जिसका कुल वैल्यू 10,414 करोड़ रुपये है. दूसरी तिमाही के दौरान रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाले शेयर एनसीसी लिमिटेड में उनकी हिस्सेदारी में कोई बदलाव नहीं आया है. उनकी हिस्सेदारी 12.6 फीसदी पर बरकरार है. बाकी 17 कंपनियों उन्होंने हिस्सेदारी बढ़ाई या घटाई या जस का तस है ये आंकड़ा अभी सामने आना बाकी है.  

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलिया वाले स्टॉक्स पर नजर डालें तो उसमें टाटा कम्यूनिकेशन, एनसीसी लिमिटेड के अलावा एग्रोटेक फूड्स, ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज, क्रिसिल, फेडरल बैंक, इंडियन होटल्स, टाइटन, बिलकेयर, स्टार हेल्थ, मेट्रो ब्राड्स, वीआईपी इंडस्ट्रीज, डेल्टा कोर्प शामिल है. रेखा झुनझुनवाला भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक रहे राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं. राकेश झुनझुनवाला की मृत्यु इस वर्ष 14 अगस्त को हुई थी. 

ये भी पढ़ें 

PM Kisan Samman: पीएम मोदी ने जारी की किसान निधि की 12वीं किस्त, आपको मिली रकम या नहीं ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Mc D ने लॉन्च किया व्रत वाला बर्गर, किन चीजों से बना है?
Real Estate: फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
फ्लैट खरीदार दें ध्यान, मुंबई में बिल्डरों को हो गई 2 साल की जेल
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान
AC, फ्रिज, पंखे और गीजर के बढ़ेंगे दाम, महंगा हो गया ये एक सामान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget