एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price Relief: जानिए सस्ते पेट्रोल डीजल के चलते कैसे महंगाई से मिलेगी राहत, अर्थव्यवस्था को होगा फायदा?

Petrol Diesel Price Cut: सस्ते पेट्रोल डीजल से आम लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी. तो कंपनियों को सस्ते ईंधन से लागत घटाने में मदद मिलेगी, जिसका फायदा अर्थव्यवस्था को हागा.

Petrol Diesel Price Relief: पेट्रोल डीजल (Petrol & Diesel) पर एक्साइज ड्यूटी कटौती (Excise Duty Cut) और कई राज्यों, केंद्र शाषित प्रदेशों (States & UTs) द्वारा दोनों ईंधन पर वैट (Value Added Tax) घटाने के फैसले का सबसे बड़ा फायदा उपभोक्ताओं और कारोबार जगत को होने वाला है. उपभोक्ता (Consumers) जहां दोनों पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स ( Petroleum Products) के महंगे होने के चलते बढ़ती महंगाई ( Rising Inflation) से परेशान थे तो दोनों ईंधन के महंगे होने के कारण लागत बढ़ने से कारोबारी जगत की परेशानी बढ़ गई थी. 

उपभोक्ता और उद्योगजगत दोनों को फायदा

महंगे डीजल के चलते सामानों (Goods) की आवाजाही ( Trasportation) महंगी हो चुकी है जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को उठाना पड़ा रहा है. वहीं उद्योगजगत समानों की मैन्युफैकचरिंग के बढ़ते लागत (Rising Input Cost) से परेशान हैं. केंद्र सरकार ने डीजल पर 10 रुपये तो पेट्रोल पर 5 रुपये एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है तो केंद्र सरकार के अऩुरोध पर 22 राज्यों और केंद्र शाषित प्रदेशों ने भी पेट्रोल डीजल पर वैट (Value Added Tax) घटाने का फैसला लिया है. इसके चलते कंपनियों के लॉजिस्टिक्स कॉस्ट (Logistics Costs) में कमी लाने में मदद मिलेगी.  तो इस फैसले का फायदा देश की अर्थव्यवस्था को भी होगा. दरअसल कंपनियां कॉमौडिटी (Commodities) के बढ़ते दामों से वैसे ही परेशान थे, उसपर से डीजल भी महंगा हो चला था. लेकिन सरकारों के एक्साइज ड्यूटी और वैट घटाने के फैसले से हर वस्तुओं के कीमत पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी. इससे महंगाई के भी घटने के आसार हैं. 

पेंट्रस और एफएमसीजी कंपनियों ने बढ़ाये दाम

हाल ही में पेंट्स ( Paints) बनाने वाली कंपनियां एशियन पेंट्स ( Asian Paints) और बर्जर पेंट्स ( Berger Paints) ने लागत बढ़ने के चलते दिवाली ( Diwali 2021) के बाद से 12 फीसदी तक पेंट्स के दाम बढा़ने का फैसला लिया है तो एफएमसीजी (FMCG) कंपनियों ने भी हाल के दिनों में लागत और ट्रांस्पोर्टेशन कॉस्ट बढ़ने के चलते अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाये हैं. इतना ही नहीं हाल के दिनों में सीमेंट से लेकर कई दूसरी चीजें भी महंगी हुई है. 

लेकिन डीजल पेट्रोल के सस्ता होने के बाद माना जा रहा है कि इससे कीमत पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी तो इसका फायदा उपभोक्ताओं को होगा, जिससे मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे देश के आर्थिक विकास को तेज करने में मदद मिलेगी. दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में तेजी की वजह एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला था. बाजार को लगता है कि इस फैसले से महंगाई तो घटेगी ही कंपनियों की भी लागत घटेगी और मुनाफा बढ़ेगा.   

यह भी पढ़ें:

Mukesh Ambani के लंदन में बसने की खबर को रिलायंस ने बताया बेबुनियाद

 

5 Years of Demonetisation: नोटबंदी के 5 साल बाद भी बढ़ रहा कैश का इस्तेमाल, अब तक के उच्चतम स्तर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget