एक्सप्लोरर

डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान

FSSAI Action: भ्रामक विज्ञापनों पर FSSAI का बड़ा हंटर चला है. खाद्य नियामक ने 150 से अधिक फूड ब्रांड्स को कारण बताओ नोटिस थमाया है क्योंकि मामला उपभोक्ताओं की सेहत से जुड़ा हुआ है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • संतोषजनक जवाब न देने पर जुर्माना, लाइसेंस रद्द होगा.

Food Safety and Standards Authority of India: फूड रेगुलेटर FSSAI ने हाल के हफ्तों में नेस्ले इंडिया, पेप्सिको और कोका-कोला इंडिया जैसे बड़े ब्रांड्स समेत कई फूड  कंपनियों को गुमराह करने वाले विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबलिंग नियमों का पालन न करने के लिए 150 नोटिस जारी किए हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने हाल के महीनों में बड़े ब्रांड्स के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी. 

किन ब्रांड्स के खिलाफ हुई कार्रवाई?

FSSAI ने कहा, "गुमराह करने वाले विज्ञापनों, झूठे दावों और लेबलिंग के नियमों का पालन न करने के लिए 150 से ज़्यादा नोटिस जारी किए गए हैं." रेगुलेटर ने उन कुछ बड़े ब्रांड्स की लिस्ट शेयर की है जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.

इनमें नेस्ले इंडिया, पेप्सिको, एबॉट इंडिया लिमिटेड, रेड बुल इंडिया, डैनोन इंडिया, मॉन्स्टर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हेल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड, मोंडेलेज इंडिया, कोका-कोला इंडिया, डियाजियो, पेरनोड रिकार्ड, फेरेरो इंडिया और केनव्यू इंक शामिल हैं.

झूठे दावों पर आपत्ति

कंपनियों द्वारा अपने उत्पादों को 100% नैचुरल, बिना किसी मिलावट के, वजन घटाने में कारगर या इम्युनिटी बढ़ाने वाला बताने वाले दावों पर बिना वैज्ञानिक प्रमाण के विज्ञापन करने पर यह नोटिस दिए गए हैं. FSSAI ने यह साफ कह दिया है कि यदि कंपनियों के जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए, तो उन पर भारी जुर्माना लगने के साथ-साथ उनके मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस भी रद्द या निलंबित किए जा सकते हैं. 

FSSAI की थर्ड-पार्टी विज्ञापनों पर भी नजर है. फूड डिलीवरी ऐप्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के जरिए किए जा रहे प्रचारों को भी जांच के दायरे में रखा गया है ताकि किसी भी स्तर पर भ्रामक जानकारी न मिले. FSSAI ने बताया है कि पिछले कुछ महीनों में उसने अपने नियमों और कानूनों के गंभीर उल्लंघन के लिए कई फूड बिजनेस ऑपरेटरों (FBOs) के खिलाफ कार्रवाई की है, जिनमें एनर्जी ड्रिंक और शराब बनाने वाली कंपनियां भी शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें:

कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन 

अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
डेयरी, ड्रिंक्स , तेल और घी, FSSAI ने 150 फूड ब्रांड्स को थमाया नोटिस, रहें सावधान
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
कितनी बढ़ीं आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें? घर से निकलने से पहले रेट चेक करना न भूलें
Sugar Price: आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत
आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत
सस्ते में करनी है बच्चों की शॉपिंग? इन प्लेटफॉर्म पर बजट में मिलेगा सामान
सस्ते में करनी है बच्चों की शॉपिंग? इन प्लेटफॉर्म पर बजट में मिलेगा सामान
Advertisement

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget