भारत ने सालों बाद खरीदी सबसे महंगी गैस, अब LPG सिलेंडर के दाम बढ़ना तय!
LPG: ईरान युद्ध की वजह से LNG की सप्लाई पर असर पड़ा है और भारत ने अब सालों बाद महंगी गैस खरीदी है. यानी साफ है कि अभी भी गैस संकट बना हुआ है और आने वाले दिनों में एलपीजी की कीमतें बढ़ सकती हैं.

LPG Supply India: गैस की कीमतों को लेकर भारत के लिए मुश्किल ज्यादा होती दिख रही है. ईरान युद्ध के बीच LNG यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस की सप्लाई पर असर होने से भारतीय कंपनियों को गैस खरीदने के लिए कई सालों में सबसे ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है. 2022 के बाद भारत में LNG की ये सबसे महंगी खरीद बताई जा रही है.
सरकारी गैस कंपनी GAIL India ने सितंबर में डिलीवरी के लिए LNG की एक खेप माल खरीदी है. इसके लिए कंपनी ने 23 डॉलर प्रति MMBtu से ज्यादा कीमत चुकाई है. वहीं, गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन यानी GSPC ने भी सितंबर में मिलने वाली LNG के लिए 23 डॉलर प्रति MMBtu के आसपास पेमेंट किया है.
महंगी गैस खरीदने की ज्यादा हुई जरूरत
भारत की सरकारी गैस और बिजली की कंपनियां इस समय स्पॉट मार्केट से LNG खरीद रही हैं. इसकी एक वजह फर्टिलाइजर कंपनियों के लिए गैस की सप्लाई बनाए रखना है. सरकार फर्टिलाइजर बनाने को सपोर्ट करने पर जोर दे रही है, जिसके लिए कुदरती गैस की जरूरत होती है. ऐसे में कंपनियां ऊंची कीमतों पर LNG खरीदने को मजबूर हो रही हैं.
ये भी पढ़ें: Sugar Price: आपके शहर में आज क्या है चीनी का रेट? 65 रुपये तक पहुंची कीमत
भारत आमतौर पर कतर से लंबे समय के कॉन्ट्रैक्ट के जरिए LNG खरीदता है. कतर दुनिया के दूसरे सबसे बड़े LNG सप्लायरों में शामिल है. लेकिन मार्च में ईरानी हमलों के दौरान कतर के बड़े LNG एक्सपोर्ट टर्मिनल को नुकसान पहुंचा था. इसके अलावा, होर्मुज समुद्री रास्ता से जहाजों के आने जाने पर भी काफी हद तक असर हुआ है.
यूरोप से मिल रही कड़ी टक्कर
भारत को LNG खरीदने के लिए यूरोप के खरीदारों से भी मुकाबला करना पड़ रहा है. यूरोप में गैस की कीमतें पांच महीने के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गई हैं. इससे वहां LNG की मांग और खरीदारी का दबाव ज्यादा हुआ है.
भारत की एक और सरकारी ऊर्जा कंपनी BPCL ने भी इस सप्ताह स्पॉट मार्केट से LNG की एक खेप खरीदने का समझौता किया है. लेकिन, इस सौदे के लिए कंपनी ने कितनी कीमत चुकाई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: सस्ते में करनी है बच्चों की शॉपिंग? इन प्लेटफॉर्म पर बजट में मिलेगा सामान























