एक्सप्लोरर

Investment Tips: इन 3 RD स्कीम्स में निवेश करके सीनियर सिटीजन पाएं 8% से अधिक का रिटर्न! यहां पढ़े पूरा डिटेल्स

RD Schemes: जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपने आरडी की ब्याज दरों में 15 जून 2022 को इजाफा किया था. बैंक की आरडी स्कीम में आप कम से कम 6 महीने और अधिकतम 120 महीने तक के लिए निवेश कर सकते हैं.

Recurring Deposit Schemes: रिजर्व बैंक देश में महंगाई को कंट्रोल (Inflation Control) करने के लिए लगातार अपने रेपो रेट (Repo Rate) में इजाफा कर रहा हैं. ऐसे में इसका सीधा असर बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट्स (Fixed Deposit Rates), सेविंग अकाउंट (Saving Account) और रिकरिंग डिपॉजिट्स अकाउंट (Recurring Deposit Scheme) की ब्याज दरों पर दिख रहा हैं. आम नागरिकों और सीनियर सिटिजन दोनों को इसका लाभ मिल रहा हैं. सीनियर सिटीजन आमतौर पर अपने पैसे उन स्कीम पर लगाना पसंद करते हैं तो मार्केट रिस्क से अलग हो और लोगों को ज्यादा से ज्यादा रिटर्न देते हो.

अगर आप हर महीने छोटा निवेश करके मोटा फंड बनाना चाहते हैं तो आरडी स्कीम (RD Schemes) में निवेश आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. वैसे तो म्यूचुअल फंड में एसआईपी (SIP) के जरिए छोटा निवेश करके हर महीने मोटा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन यह मार्केट रिस्क पर भी निर्भर करता हैं. आज हम आपको कुछ बैंकों की आरडी स्कीम्स (RD Schemes) के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसके जरिए वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल में 8% तक का रिटर्न मिल सकता हैं. आइए देखते हैं पूरी लिस्ट-

1. जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Jana Small Finance Bank) ने अपने आरडी की ब्याज दरों में 15 जून 2022 को इजाफा किया था. बैंक की आरडी स्कीम में आप कम से कम 6 महीने और अधिकतम 120 महीने तक के लिए निवेश कर सकते हैं. आप 100 रुपये की आरडी स्कीम में भी निवेश करना शुरू कर सकते हैं. बैंक अपने सीनियर सिटीजन को आरडी में 8.15% तक का रिटर्न देता हैं. वहीं बैंक की आरडी से मैच्योरिटी से पहले पैसे निकालने पर 0.5% का जुर्माना देना पड़ सकता है. बैंक 1 से 6 महीने की आरडी पर सीनियर सिटीजन को 4.80% ब्याज दर, 6 से 12 महीने पर 6.30%, 12 से 24 महीने पर 8.05%, 24 से 36 महीने की आरडी स्कीम पर 8.05%, 36 से 60 महीने की आरडी पर 8.15% और 60 से 120 महीने की आरडी पर 6.80% का रिटर्न वरिष्ठ नागरिकों को मिलता है.

2.  उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) ने अपने डिपॉजिट रेट्स में 12 अगस्त 2022 को इजाफा किया था.यह स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 6 महीने से लेकर 10 साल यानी 120 महीने तक की आरडी स्कीम ऑफर करता हैं. बैंक अपने सीनियर सिटीजन को अधिकतम 8.50% का ब्याज दर ऑफर करता हैं. 6 महीने तक की आरडी स्कीम पर वरिष्ठ नागरिकों को 7.00%, 9 महीने की आरडी पर 7.00%, 12 महीने की आरडी पर 7.25%, 15 महीने की आरडी पर 7.50%, 18 महीने की आरडी पर 7.75%, 21 महीने की आरडी पर 8.00%, 21 से 24 महीने की आरडी 8.00%, 24 से 36 महीने की आरडी पर 8.50%, 3 से 5 साल की आरडी पर 7.25% और 5 से 10 साल की आरडी स्कीम पर 7.25% ब्याज दर सीनियर सिटीजन को ऑफर किए जा रहे हैं.

3. नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक
 नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (North East Small Finance) ने अपने डिपॉजिट रेट्स में 1 अप्रैल 2022 को बढ़ोतरी का थी. बैंक अपने 60 वर्ष से अधिक के कस्टमर्स को 2 साल की अवधि पर 8.00% का रिटर्न देता हैं. बैंक 3 महीने से लेकर 120 महीने तक की आरडी स्कीम अपने ग्राहकों को ऑफर करता है. बैंक 3 महीने की आरडी पर 4.75%, 6 महीने की आरडी पर 5.00%, 9 महीने की आरडी पर 6.00%, 1 साल की आरडी पर 6.00%, 2 साल की आरडी पर 8.00%, 3 साल की आरडी पर 7.50%, 4 साल की आरडी पर 7.50%, 5 साल की आरडी पर 7.00% और 5 से 10 साल यानी 120 महीने की आरडी पर 7.00% ब्याज दर सीनियर सिटीजन को ऑफर किया जाता है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Rate Today: घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल डीजल के दाम, जानें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के फ्यूल रेट

Investment Tips: ये सरकारी बचत योजनाएं आपको FD पर देती है सबसे ज्यादा ब्याज, ऐसे करें इन्वेस्टमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget