एक्सप्लोरर

Record ITR Filing: आईटीआर फाइलिंग का टूटा रिकॉर्ड, रिटर्न भरने वालों की संख्या 8 करोड़ के पार 

ITR Filing: देश में आईटीआर फाइल करने वालों के आंकड़े ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. असेसमेंट ईयर 2023-24 में 8.18 करोड़ इनकम टैक्स रिटर्न भरे गए हैं.

ITR Filing: देश में आईटीआर फाइलिंग का नया रिकॉर्ड बना है. वित्त मंत्रालय के अनुसार, देश में रिटर्न भरने वालों की संख्या 8 करोड़ के पार पहुंच गई है. असेसमेंट ईयर 2023-24 में इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या 8.18 करोड़ रही है. इसमें लगभग 9 फीसदी का उछाल आया है. जानकारी के अनुसार, असेसमेंट ईयर 2023-24 में कुल 1.60 करोड़ ऑडिट रिपोर्ट एवं अन्य फॉर्म भरे गए. इससे पिछले वर्ष यह आंकड़ा 1.43 करोड़ रहा था.

ऑडिट रिपोर्ट एवं अन्य फॉर्म भी ज्यादा भरे गए

वित्त मंत्रालय द्वारा सोमवार को दी गई जानकारी के हिसाब से इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों का आंकड़ा रिकॉर्ड बना चुका है. असेसमेंट ईयर 2023-24 में कुल 8.18 करोड़ आईटीआर भरे गए जबकि इससे एक साल पहले यही आंकड़ा 7.51 करोड़ रहा था. आईटीआर भरने वालों की संख्या पिछले एक साल में लगभग 9 फीसदी बढ़ी है. असेसमेंट ईयर 2023-24 में ऑडिट रिपोर्ट एवं अन्य फॉर्म भी ज्यादा भरे गए. 

आईटीआर भरने की प्रक्रिया हुई काफी आसान 

मंत्रालय के अनुसार, सैलरी, ब्याज, डिविडेंड, निजी जानकारियां, टीडीएस समेत टैक्स पेमेंट, लॉस, मैट क्रेडिट समेत कई जानकारियां पहले ही इकट्ठी कर ली गई थीं. इस सुविधा का जमकर इस्तेमाल हुआ है. आईटीआर भरने की प्रक्रिया पहले से काफी आसान, सुविधाजनक और तेज हुई है. इससे आईटीआर भरने वालों को काफी फायदा हुआ है.  

सरकार ने ईमेल, एसएमएस समेत चलाए थे कई क्रिएटिव कैंपेन

सरकार के अनुसार, आईटीआर समेत अन्य फॉर्म्स को जल्दी भरने के लिए किए गए प्रयासों में बड़ी सफलता मिली है. सरकार ने ईमेल, एसएमएस और कई अन्य क्रिएटिव कैंपेन चलाए थे. जनता की तरफ से इसका अच्छा रिस्पोंस मिला है. 

ये भी पढ़ें 

LIC GST Notice: एलआईसी को बड़ा झटका, मिला 806 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस, अपील फाइल करेगी सरकारी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
दिवाली से पहले राज्य सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
OpenAI के CEO सैम ने बदला अपना नाम, रखा 'RAM' ऑल्टमैन
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
चीनी 4 रुपए किलो महंगी, दिवाली से पहले 70 तक पहुंचे दाम
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न
देश के 4 बैंकों ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, 8.60% तक मिलेगा रिटर्न

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget