एक्सप्लोरर

Real Estate: धार्मिक नगरों पर टिकीं रियल एस्टेट की उम्मीदें, इन शहरों में डेवलपमेंट हुआ तेज

Property Development: हालिया दौर में स्पिरिचुअल टूरिज्म में देखी जा रही है. इस बदले रुख का फायदा रियल एस्टेट सेक्टर को भी हो रहा है...

धर्म व अध्यात्म के प्रति लोगों के बढ़ते झुकाव का असर अर्थव्यवस्था के विभिन्न सेक्टरों में दिख रहा है. नए ट्रेंड के बीच जहां एक ओर धार्मिक पर्यटन में तेजी आई है, वहीं रियल एस्टेट सेक्टर में भी बदलाव हुआ है. कई बड़े प्रॉपर्टी डेवलपर अब बड़े शहरों की जगह धार्मिक शहरों की ओर मूव कर रहे हैं.

इन शहरों में लॉन्च हो रहे प्रोजेक्ट

अयोध्या, वाराणसी, वृंदावन, हरिद्वार, तिरुपति आदि जैसे धार्मिक शहरों में हालिया समय में कई बड़े प्रोजेक्ट लॉन्च हुए हैं. बड़े-बड़े रियल एस्टेट डेवलपर इन शहरों का रुख कर रहे हैं. दिल्ली और मुंबई बेस्ड कई डेवलपरों ने इन धार्मिक शहरों में बीते कुछ समय के दौरान जमीनों का अधिग्रहण किया है और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं.

स्पिरिचुअल टूरिज्म में तेजी से बदला ट्रेंड

ईटी की एक रिपोर्ट में रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े कई लोगों के हवाले से ऐसा दावा किया गया है. रिपोर्ट बताती है कि अयोध्या, वाराणसी, वृंदावन, हरिद्वार, तिरुपति जैसे धार्मिक शहर बड़े डेवलपरों के फोकस में हैं. स्पिरिचुअल टूरिज्म में आई तेजी से उत्साहित होकर डेवलपरों के रुख में ये बदलाव आया है. इसका असर हो रहा है कि इन शहरों में नई प्रोजेक्ट लॉन्चिंग की गतिविधियां तेज चल रही हैं.

इन कारणों से लोग हो रहे हैं आकर्षित

रियल एस्टेट सेक्टर के लोगों का मानना है कि धार्मिक महत्व रखने वाले शहर लोगों को खासा आकर्षित करते हैं. इस कारण लोग धार्मिक केंद्रों के आस-पास बसना पसंद करते हैं. उनमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी लोग भी शामिल हैं, जो धार्मिक शहरों में घर खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं. लोगों की दिलचस्पी पर्सनल यूज के साथ-साथ निवेश के कारण भी है. लोग धार्मिक शहरों को आध्यात्मिक महत्व के साथ इस कारण भी पसंद कर रहे हैं कि वे रिटायरमेंट के बाद वहां जाकर बस सकें.

ये प्रोजेक्ट कर रहे हैं संकेत

रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी डेवलपर अनंत राज ने हाल ही में तिरुपति में एक प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है. उसमें 1,900 रेजिडेंशियल यूनिट है. प्रोजेक्ट के 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. क्रेडाई ने वाराणसी में हाल ही में डेवलपर्स का एक कार्यक्रम किया, जिसमें कई रियल एस्टेट कंपनियों ने वहां जमीन खरीदने की दिलचस्पी जाहिर की. उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 1000 एकड़ में टाउनशिप बनाने की योजना तैयार की है. जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में प्रॉपर्टी मार्केट में खासी तेजी देखी जा रही है और जमीनों के दाम आसमान छू रहे हैं.

ये भी पढ़ें: वैश्विक दबाव में बाजार की सतर्क शुरुआत, मामूली तेजी में खुले सेंसेक्स-निफ्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
पस्त हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल में उबाल का दिख रहा असर; सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा क्रूड ऑयल, पहुंचा 100 डॉलर के करीब; जानें भारत पर क्या होगा असर?
LPG Rate Today: आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
आ गया मुंबई से भोपाल तक सिलेंडर के रेट पर अपडेट, जानें कहां सबसे ज्यादा कम है कीमत?
Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget