एक्सप्लोरर

Home Buying: घर या फ्लैट खरीदने के लिए इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वर्ना हो सकता है बड़ा नुकसान

Home Buying: घर बनाने के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ती है. अगर आप फ्लैट खरीदने वाले हैं तो उस समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

Buy House Real Estate: अगर आप घर खरीदने (Buying Home) के बारे में प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित होगी. आपको घर या फ्लैट खरीदने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. जिससे आप किसी भी प्रकार के नुकसान से बच सकते हैं. प्रॉपर्टी पर निवेश करने से पहले आपको इन बातों का ध्यान रखना होगा. तो आप प्रॉपर्टी से जुड़े फ्रॉड होने से भी बच सकते है.

इन बातों का ध्यान रखें 
आज हर इंसान का सपना दिल्ली-एनसीआर जैसे मेट्रो शहरों में घर बनाने का होता है. घर बनाने के लिए आपको काफी मशक्कत करनी पड़ती है. ऐसे में लोग सोसायटी में बने फ्लैट्स की तरफ रुख करते हैं. फ्लैट खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

EMI के बारे में करे रिसर्च
अगर आपके पास घर खरीदते समय पैसे के इंतजाम नहीं है. तो सबसे पहले आपको ये काम करना होगा. इसके लिए डाउन पेमेंट से लेकर होम लोन (Home Loan) के बारे में पूरी जानकारी पता कर लेना चाहिए. होम लोन में कितनी राशि मिल रही है, उसकी ब्याज दर कितनी है. आज कल इंटरनेट पर होम लोन की अवधि, EMI और होम लोन के प्रकार पर भी रिसर्च करना चाहिए. होम लोन को आप जितनी लंबी अवधि के लिए लेंगे, आपकी EMI भी उतनी कम होगी. हालांकि, इसमें आपको सबसे ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा.

जरूर देखें लोकेशन 
आपको घर खरीदने को लेकर कोई भी फैसला करने से पहले यह तय कर लेना चाहिए कि, घर किस जगह पर लेना है. उस जगह का ट्रांसपोर्टेशन, आस-पास के एरिया में सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे पार्क, स्कूल, हॉस्पिटल की सुविधाएं देख लेनी चाहिए. साथ ही खेल के मैदान, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल चीजों पर ध्यान दिया जा सकता है.

बिल्डर की जानकारी ले 
किसी भी रियल एस्टेट प्रोजेक्ट (Real Estate Project) में पैसा लगाने के पहले उस बिल्डर की इमेज को भी देख लेना चाहिए. किसी नए बिल्डर से फ्लैट खरीदने की बजाए स्थापित और अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले बिल्डर से प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. 

जरूर चेक करें लीगल पेपरवर्क 
आप जिस प्रॉपर्टी में निवेश करने जा रहे हैं, उसके लीगल पेपरवर्क में कोई कोताही न बरतें. समझ नहीं आ रहा है तो किसी वकील की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आपको थोड़ा अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ सकता है. लेकिन लाखों, करोड़ों रुपये के निवेश के आगे ये रकम काफी कम होगी. इससे आपको भविष्य में कानूनी पचड़े से बचने में मदद मिलेगी.

रेरा में करें शिकायत
बता दे कि रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी (RERA) रेरा से आपको उस प्रॉपर्टी या बिल्डर्स से जुड़े कई सवालों का जवाब मिल सकते है. जब कोई बिल्डर रेरा में प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन करता है, तो इसका मतलब है कि उनके द्वारा जो भी घोषणाएं की है, उनको उसे पूरा करना पड़ेगा. अगर बिल्डर अपनी घोषणाओं को समय पर पूरा नहीं करता है, या फिर उसमें कुछ गड़बड़ करता है तो आप उसके खिलाफ रेरा में शिकायत भी कर सकते है. जिसके बाद सरकार की और से बिल्डर पर कार्रवाई हो सकती है.

ये भी पढ़ें

FTX Exchange Crash: रातोंरात धराशायी होने वाले क्रिप्टो एक्सचेंज के पीछे का चेहरा हैं निषाद सिंह, जानें उनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
ITR फाइलिंग की बढ़ी तारीख, लास्ट डेट चूक गए तो लगेगा 5000 रुपये का जुर्माना
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स को राहत! डीलरशिप कमीशन बढ़ाने की सिफारिश पर राजी OMCs
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
कल सोमवार होने के बावजूद नहीं खुलेंगे बैंक, जानें RBI ने क्यों दे दी छुट्टी
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा
8th Pay Commission: 300 की जगह 450 दिन हो सकती है लीव इनकैशमेंट, होगा लाखों का फायदा

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
रामलीला मैदान की रैली से पहले बोले राहुल गांधी, 'BJP और उसके साथियों को दिल से धन्यवाद'
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
'मोदी सरकार ही POK को भारत में मिलाएगी', बृजभूषण शरण सिंह का दावा
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
स्मृति मंधाना बनाएंगी शतकों का 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', आज भारत-जिम्बाब्वे का दूसरा वनडे
'ये बहुत अजीब और घिनौना है...', 'राइज एंड फॉल 2' से बाहर होते ही सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां
सारा गुरपाल को मिलीं रेप और जान से मारने की धमकियां, लीगल एक्शन लेंगी एक्ट्रेस
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget