एक्सप्लोरर

RBL Bank News: सोमवार को 23 फीसदी गिरने के बाद आज हरे निशान में आरबीएल बैंक, जानें क्या है पूरा मामला

RBL Bank News: आरबीएल बैंक का शेयर 23 फीसदी क्यों गिरा और अब इस शेयर को लेकर क्या खबर आ रही है, ये आप यहां जान सकते हैं. आरबीएल बैंक का शेयर सोमवार को 23 फीसदी तक गिर गया था.

RBL Bank News: आरबीएल बैंक की लीडरशिप में पिछले दिनों बड़ा बदलाव हुआ इसके बाद इसके शेयर लगातार गिर रहे हैं. आरबीएल बैंक का शेयर करीब 23 फीसदी तक गिर गया है. हालांकि आज इसके शेयर में कुछ रिकवरी देखी जा रही है और ये दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. हालांकि पिछले कुछ समय से इसके लगातार गिरते शेयरों ने इसके निवेशकों के बीच में चिंता बना दी है.

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि इस बैंक में लंबे समय एमडी और सीईओ रहे विश्ववीर आहूजा अचानक लंबी छुट्टी पर चले गए. इसके बाद बैंक के बोर्ड ने एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर राजीव आहूजा को नया एमडी और सीईओ नियुक्त करने की इजाज़त दी. 
इस बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने चीफ जनरल मैनेजर योगेश दयाल को आरबीएल बैंक के बोर्ड में एडिशनल डाइरेक्टर बनाने का फैसला कर दिया.

रिजर्व बैंक के फैसले से निवेशक परेशान और सेंटीमेंट खराब
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस फैसले से इंवेस्टर्स में हड़कंप मच गया और उनके बीच यह धारणा बनने लगी कि शायद किसी गडबड़ी के चलते रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह कदम उठाया होगा. जिसके बाद बैंक ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें आरबीआई का पूरा समर्थन है और हाल में हुए बदलाव का लोन, ऐसेट क्वालिटी या डिपॉजिट लेवल की किसी गड़बड़ी से कोई संबंध नहीं है.

ये भी पढ़ें- Gold Price Today 29 December: खुशखबरी ! सोना हुआ सस्ता और चांदी की भी कीमत गिरी, जानें 10 gm Gold के दाम 

28 दिसंबर यानी कल कैसा था आरबीएल के शेयर का हाल
सोमवार को 23 फीसदी गिरने के बाद ये बैंक 28 दिसंबर यानी कल के ट्रेड में थोड़ा ऊपर उठा और इसमें 5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. हालांकि ये शेयर दिन का कारोबार खत्म होते समय अपने उच्च स्तर से गिरकर 2.87 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था. 

कल आई आरबीएल बैंक से जुड़ी खबर
कल आरबीएल बैंक से जुड़ी एक खबर आई कि इसने बजाज फाइनेंस के साथ करार किया है जिसके तहत अगले 5 साल के लिए को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जारी करने का एक्सटेंशन मिल गया है. इस खबर के दम पर आज शेयर में थोड़ी तेजी आने की उम्मीद थी और ऐसा ही देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- EPFO News: आज ही कर लें ये काम वर्ना हो सकती है परेशानी, ईपीएफओ ने ट्वीट करके दी जानकारी

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget