एक्सप्लोरर

Home Loan: निश्चित ब्याज दर पर ले सकते हैं होम लोन, टेन्योर और ईएमआई बदलने का भी होगा विकल्प

RBI New Guideline: आरबीआई ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत फ्लोटिंग रेट लेने वालों को ईएमआई में बढ़ोतरी और टेन्योर बदलने का विकल्प दिया जाएगा. 

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों (NBFCs) से कहा है कि वे फ्लोटिंग रेट लोन लेने वालों को उनके बोर्ड द्वारा अप्रूव के मुताबिक लोन को रीसेट करते समय करते समय तय दर ब्याज दरों पर जाने का विकल्प प्रदान करें. 18 अगस्त का जारी एक नोटिफिकेशन में आरबीआई ने कहा है कि लोन रीसेट के दौरान कर्जदार ईएमआई में बढ़ोतरी, टेन्योर बदलने और फिक्स्ड रेट्स पर लोन चुनने का विकल्प होगा.

केंद्रीय बैंक ने बैंकों और एनबीएफसी से कहा है कि फ्लोटिंग रेट लोन लेने वालों को समान मासिक किस्त (ईएमआई) या कार्यकाल बढ़ाने या कार्यकाल के दौरान किसी भी समय पूरी राशि या उसके एक हिस्से का प्रीपेमेंट करने का विकल्प पेश करने के लिए कहा है.   

फ्लोटिंग रेट से मिलेगी कर्जदारों को राहत! 

केंद्रीय बैंक ने नोटिफिकेशन में कहा है कि लोन टेन्योर के दौरान किसी भी समय आंशिक या पूर्ण रूप से प्रीपेमेंट का विकल्प चुन सकते हैं. हालांकि जुर्माना और फौजदारी चार्ज लगाना मौजूदा निर्देशों के अधीन होगा. आरबीआई के इस कदम से उच्च ब्याज दरों के प्रभाव से परेशान कर्जदारों के लिए ये राहत होगी. फ्लोटिंग रेट से कार लोन और पर्सनल लोन लेने वालों को भी राहत मिलने की संभावना है. 

नए कर्जदारों को बताने के लिए 31 दिसंबर तक का वक्त 

बैंकों और एनबीएफसी को मौजूदा और नए लोन उधारकर्ताओं तक इन विकल्पों का विस्तार करने के लिए 31 दिसंबर, 2023 तक का समय दिया है. केंद्रीय बैंक ने कहा कि सभी मौजूदा उधारकर्ताओं को उचित चैनलों के माध्यम से उनके लिए उपलब्ध विकल्पों के बारे में सूचित किया जाएगा. 

बैंकों को देनी होगी पूरी जानकारी 

केद्रीय बैंक ने कहा कि एनएफएससी और बैंकों को लोन रेट में बदलाव और फ्लोटिंग रेट चुनने से उनके ईएमआई पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसकी जानकारी देनी होगी. वहीं बीच में कोई परिवर्तन होता है तो इसकी भी जानकारी देनी होगी. इसके अलावा अगर किसी तरह का चार्ज वसूला जाता है तो इसकी भी जानकारी ईमेल और एसएमएस के माध्यम से देनी होगी. 

ये भी पढ़ें 

Tomato Price Reduced: एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार सस्ता हुआ टमाटर, अब 40 रुपये किलो होगा उपलब्ध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Deisel Rate: चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
चढ़ा या गिरा? जानें कितने में मिलेगा आज 1 लीटर पेट्रोल, डीजल की भी जानें कीमत
Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget