एक्सप्लोरर

HDFC Bank Update: आरबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट को एचडीएफसी बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने की दी मंजूरी

RBI News Update: एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने भारतीय रिजर्व बैंक से एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए मंजूरी मांगी थी.

HDFC Bank Update: बैंकिंग सेक्टर की रेग्यूलेटर भारतीय रिजर्व बैंक ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट को एचडीएफसी बैंक में कुल पेड-अप शेयर कैपिटल या वोटिंग राइट्स का 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की इजाजत दे दी है. एचडीएफसी बैंक ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंजों को ये सूचित किया है.   

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने भारतीय रिजर्व बैंक के सामने मंजूरी देने के लिए आवेदन किया था. एचडीएफसी बैंक ने जानकारी दी कि आरबीआई ने कुछ शर्तों के साथ मंजूरी दी है. आरबीआई ने 15 नवंबर 2023 तक एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट को एचडीएफसी बैंक में ये हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है. साथ ही आरबीआई ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट से कहा कि किसी भी सूरत में एचडीएफसी बैंक में उसी हिस्सेदारी 10 फीसदी से कम होनी चाहिए.  

दरअसल एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी का आपस में विलय होने जा रहा है. हाल ही में बैंक के चीफ फाइनैंशियल ऑफिसर श्रीनिवासन वैद्यानाथन ने जनवरी-मार्च की तिमाही नतीजों का एलान करने के दौरान कहा था जुलाई 2023 तक विलय के प्रोसेस को पूरा कर दिया जाएगा.  विलय के लिए आरबीआई के अलावा शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी, पीएफआरडीए (PFRDA) और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और दोनों ही स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई से मंजूरी मिल चुकी है.

आपको बता दें एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के आपस में विलय के बाद एचडीएफसी बैंक  20 लाख करोड़ रुपये के एसेट के साथ देश की सबसे बड़ी निजी बैंक बन जाएगी. बीते वर्ष अप्रैल 2022 में एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी का आपस में विलय करने का फैसला लिया गया था. उसके बाद से ही विलय की प्रक्रिया पर लगातार काम जारी है. और सभी रेग्यूलेटर्स से मंजूरी ली जा रही है. और अप्रैल जून तिमाही में विलय की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा. इससे पहले बुधवार को एचडीएफसी बैंक का स्टॉक  0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 1638 रुपये पर क्लोज हुआ है. 

ये भी पढ़ें 

Adani-SEBI Issue: अडानी समूह के खिलाफ जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने SEBI को दिया 3 महीने का समय और, पर पूछा - 'अब तक आपने क्या किया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
हफ्ते के आखिरी दिन लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लुढ़के
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 14 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? जानें दिल्ली से पटना तक के रेट
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल
ललित मोदी को गिफ्ट में मिली 'हीरे की चम्मच', उनका दिलचस्प जवाब हुआ वायरल
अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया
अब ट्रंप ने इन चीजों पर ठोका 100% टैक्स, नए फरमान से हिल गईं दुनिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget