एक्सप्लोरर

RBI Repo Rate Cut: आरबीआई से आज मिल सकती है सस्ते कर्ज की सौगात, नए गवर्नर घटा सकते हैं रेपो रेट

RBI MPC Meeting: मई 2020 के बाद ये पहला मौका होगा जब आरबीआई कर्ज सस्ता करेगा. तब रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर 4 फीसदी कर दिया गया था.

RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक आज बैंकों से कर्ज लेने वालों को बड़ी सौगात दे सकता है. आरबीआई के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी अपने पहले ही बैठक में कर्ज सस्ता करने का आज एलान कर सकता है. सेंट्रल बैंक अपने पॉलिसी रेट रेपो में एक चौथाई फीसदी यानी 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का एलान कर सकता है. 

25 बेसिस प्वाइंट घट सकता है रेपो रेट 

गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में पहली मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की तीन दिवसीय बैठक 5 फरवरी को शुरू हुई है और आज 7 फरवरी को बैठक में लिए गए फैसलों का गवर्नर एलान करेंगे. ये उम्मीद की जा रही है कि नए आरबीआई गवर्नर रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर सकते हैं.  रेपो रेट मौजूदा लेवल 6.50 फीसदी से घटकर 6.25 फीसदी किया जा सकता है.

ऐसा हुआ तो मई 2020 के बाद ये पहला मौका होगा जब आरबीआई कर्ज सस्ता करेगा. तब रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर 4 फीसदी कर दिया गया था. लेकिन मई 2022 के बाद से ब्याज दरों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ और महंगाई पर काबू पाने के लिए रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़ाकर 6.50 फीसदी कर दिया गया.  

जानकारों का भी मानना है कि ब्याज दरों में कटौती का ये सही समय है. नाईट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और एमडी शिशिर बैजल ने कहा, बजट में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए उपभोग को सपोर्ट करने पर जोर दिए जाने के मद्देनजर, RBI अपने पॉलिटी रेट साइकिल को बदलने पर विचार कर सकता है. ब्याज दरों में संभावित कटौती, आर्थिक गतिविधि को प्रोत्साहित करने के बजट के उद्देश्यों को पूरा करेगी. इसके अलावा सरकार की संतुलित उधार योजना और तरलता बढ़ाने के प्रयास इस तरह की ब्याज दरों में कटौती का माहौल तैयार करते हैं.

शिशिर बैजल ने कहा, ब्याज दरों में कटौती रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए फायदेमंद होगी क्योंकि यह घर खरीदारों के लिए कर्ज सस्ता कर देगा. खासतौर से निम्न और मध्यम आय वर्ग में उपभोक्ताओं को इसका फायदा होगा. इससे बैंकिंग प्रणाली में तरलता भी बढ़ेगी जिससे डेवलपर्स के लिए अपने प्रोजेक्ट्स के लिए फाइनेंसिंग आसान हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें:

गिग वर्कर्स के सोशल सिक्योरिटी स्कीम पर काम जोरो पर; कैबिनेट की जल्द लग सकती है मुहर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित
India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना
Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा...
Share Market: मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार
मिडिल क्लास निवेशकों को झटका, इक्विटी पर LTCG टैक्स खत्म नहीं करेगी सरकार

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके हुए बेहोश, हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 पुलिसवाले घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget