एक्सप्लोरर

RBI MPC: आरबीआई ने मौद्रिक नीति का रुख बदलकर न्यूट्रल किया, रेपो रेट नहीं बदला और GDP अनुमान बदले

RBI MPC: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वैश्विक संकट और विपरीत मौसम से देश में महंगाई का खतरा बरकरार है. वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी की दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है.

RBI MPC Meeting: आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी का आज ऐलान कर दिया गया है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई की मौद्रिक पॉलिसी समिति ने बहुमत के साथ नीतिगत दरों में बदलाव ना करने का फैसला लिया है. लिहाजा बैंकों के लिए कर्ज देने की दर में कोई बदलाव नहीं आया है और रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बरकरार रहेगा. वित्त वर्ष 2025 में महंगाई दर के 4.5 फीसदी पर रहने का अनुमान दिया है और इसे बरकरार रखा गया है.

जानिए आरबीआई गवर्नर की पॉलिसी की खास बातें क्या हैं-

ग्लोबल स्लोडाउन के पीछे कई कारण रहे जो कोविड के संकटकाल से शुरू होकर साल 2022 की फरवरी में रूस-यूक्रेन संकट से चलते हुए अब ग्लोबल अस्थिरता के रूप में दिख रहे हैं. मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने 7 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच अपनी बैठक की है और इसके बाद सामूहिक रूप से फैसला लिया और MSLR को भी समान स्तरों यानी 6.75 फीसदी पर बरकरार रखने का फैसला लिया है.

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंक रेट 6.75 फीसदी की दर पर रखा गया है और आरबीआई की एमपीसी ने अपने रुख को बदलकर न्यूट्रल रुख को अपनाया है जो ग्लोबल परिस्थितयों के बदलने के बाद देश की आर्थिक स्थिति को संयमित और विकास के पथ पर रहने के मुताबिक किया गया है. आरबीआई गवर्नर ने वैश्विक तनाव के चलते महंगाई और रुपये पर असर दिखने की बात कही लेकिन ये भी कहा कि भारत के रुपये की स्थिति खतरे में नहीं है और इसे रेंजबाउंड कहा जाएगा. 

चालू वित्त वर्ष के लिए आरबीआई ने ये दिया GDP का अनुमान

आरबीआई गवर्नर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी दर 7.2 फीसदी पर रहने का अनुमान है. इसमें तो कोई बदलाव नहीं है लेकिन आगे के जीडीपी अनुमानों में बदलाव है.

वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर में जीडीपी की विकास दर का अनुमान 7.2 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दिया गया है.

वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर में जीडीपी की विकास दर का अनुमान 7.3 फीसदी से बढ़ाकर 7.4 फीसदी कर दिया गया है.

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में यानी जनवरी-मार्च में जीडीपी की विकास दर का अनुमान 7.2 फीसदी से बढ़ाकर 7.4 फीसदी कर दिया गया है.

अगले वित्त वर्ष यानी FY 2025-26 की पहली तिमाही में भी विकास दर का अनुमान बढ़ाया है और इसे 7.3 फीसदी पर कर दिया है जो पहले 7.2 फीसदी पर था.

आरबीआई गवर्नर ने इस समय क्रूड के बदलते दामों पर बड़ा ध्यान देने की बात कही है और ये भी कहा कि इसमें आ रहे बदलवों का ग्लोबल और राष्ट्रीय असर देखा जाएगा. महंगाई, जीडीपी के अनुमानों पर इसके चलते बड़ा ध्यान आरबीआई की ओर से दिया जाता रहेगा.

ये भी पढ़ें

RBI MPC Meeting: महंगी ईएमआई से नहीं मिली राहत, आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
नहीं कटेगा गैस कनेक्शन, बढ़ गई एलपीजी ई-केवाईसी की तारीख, जानें क्या है नई डेडलाइन
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
अब विदेशी पटरियों पर सरपट भागेगी वंदे भारत, कतार में खड़े अमेरिका-श्रीलंका जैसे कई खरीदार
आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें रेट लिस्ट
LPG Rate Today: आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर का कितने में मिलेगा? देखें पूरी रेट लिस्ट
8th Pay Commission: क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें
क्या सच में 69000 हो जाएगी मिनिमम सैलरी? 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर टिकी निगाहें

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget