एक्सप्लोरर

RBI: यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक पर हुई कार्रवाई, आरबीआई ने लगाया जुर्माना

YES Bank and ICICI Bank: आरबीआई ने कई नियमों के उल्लंघन में दोषी पाए जाने के बाद प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के खिलाफ यह एक्शन लिया है.

YES Bank and ICICI Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सोमवार को प्राइवेट सेक्टर के दो बड़े बैंकों के खिलाफ एक्शन लिया है. आरबीआई ने बताया कि यस बैंक (YES Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) केंद्रीय बैंक के कई नियमों का उल्लंघन कर रहे थे. इसके चलते आरबीआई ने यस बैंक पर 91 लाख रुपये और आईसीआईसीआई बैंक पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है. 

यस बैंक ने कस्टमर सर्विस से जुड़े नियमों का नहीं किया पालन

आरबीआई ने सोमवार को जानकारी दी कि यह दोनों बैंक कई दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे. आरबीआई के मुताबिक यस बैंक पर कस्टमर सर्विस और इंटरनल एवं ऑफिस अकाउंट से जुड़े दिशानिर्देशों के उल्लंघन का आरोप था. केंद्रीय बैंक के अनुसार, उसे ऐसे कई उदाहरण सामने आए थे, जहां बैंक ने पर्याप्त बैलेंस न होने पर कई अकाउंट से चार्ज वसूला. साथ ही इंटरनल एवं ऑफिस अकाउंट से अवैध गतिविधियां की जा रही थीं. आरबीआई ने अपने मूल्यांकन में पाया कि साल 2022 के दौरान यस बैंक की ओर से ऐसा कई बार किया गया. बैंक ने फंड पार्किंग और कस्टमर ट्रांजेक्शन को रूट करने जैसे अवैध उद्देश्यों के लिए अपने ग्राहकों के नाम पर कुछ इंटरनल अकाउंट खोले और चलाए थे.

आईसीआईसीआई बैंक ने लोन और एडवांस देने में की कोताही 

इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक को लोन और एडवांस से जुड़े निर्देशों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. इसके लिए बैंक को 1 करोड़ का जुर्माना भरना पड़ेगा. बैंक ने आधी-अधूरी जांच पड़ताल के आधार पर कई लोन स्वीकृत किए. इसके चलते बैंक को फाइनेंशियल रिस्क का सामना करना पड़ा. आरबीआई की जांच में बैंक की लोन मंजूरी प्रक्रिया में कमियां सामने आईं. बैंक ने कई प्रोजेक्ट की व्यवहारिकता और लोन चुकाने की क्षमता का विस्तृत विश्लेषण किए बिना कर्ज स्वीकृत किए थे. 

कुछ ऐसा रहा दोनों बैंकों के शेयरों का हाल 

बीएसई पर यस बैंक के शेयर सोमवार को 0.010 रुपये या 0.043 फीसदी की बढ़त के साथ 23.04 रुपये पर बंद हुए. आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 2.10 रुपये या 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 1,129.15 रुपये पर बंद हुए.

ये भी पढ़ें 

LIC Results: एलआईसी का मुनाफा बढ़ा, बांटेगी डिविडेंड, सरकार को मिलेंगे 3600 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart News: ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
ऑर्डर किया सवा लाख का iPhone, निकला दाढ़ी बढ़ाने का तेल, कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर ठोका भारी जुर्माना
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Credit Card: आपकी सैलरी से ज्यादा क्यों होती है क्रेडिट लिमिट? जानिए इसके पीछे की असली वजह
Daily Savings: सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
सिर्फ 10 रुपये की बचत से बन सकता है बड़ा फंड, जानिए कितना और कैसे मिलेगा रिटर्न
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला
Income Tax Notice: मृत व्यक्ति के घर भेज दिया इनकम टैक्स का नोटिस, हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा और अहम फैसला

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget