एक्सप्लोरर

LIC Results: एलआईसी का मुनाफा बढ़ा, बांटेगी डिविडेंड, सरकार को मिलेंगे 3600 करोड़ रुपये

LIC Dividend: देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही कंपनी ने डिविडेंड का ऐलान भी किया है.

LIC Dividend: देश की दिग्गज जीवन बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने सोमवार को जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. चौथी तिमाही में एलआईसी का शुद्ध मुनाफा 2 फीसदी बढ़कर 13,763 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी को वित्त वर्ष 2023 की समान तिमाही में 13,428 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था. तिमाही नतीजे जारी करते हुए कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है. इसके चलते सरकार को भी लगभग 3662 करोड़ रुपये मिलेंगे. एलआईसी में सरकार की लगभग 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है. सोमवार को एलआईसी का शेयर एनएसई पर ऊपर चढ़कर 1,035.80 रुपये पर बंद हुआ. 

कंपनी की कुल इनकम 2,50,923 करोड़ रुपये हो गई

एलआईसी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि चौथी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 2,50,923 करोड़ रुपये हो गई है. वित्त वर्ष 2023 की सामान तिमाही में यह 2,00,185 करोड़ रुपये रही थी. जनवरी-मार्च तिमाही में एलआईसी का एनुअल प्रीमियम भी 10.7 फीसदी बढ़कर 21,180 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 19,137 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि, एलआईसी के न्यू बिजनेस में 1.6 फीसदी की गिरावट आई है. यह पिछले वित्त वर्ष के 3,704 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 3,645 करोड़ रुपये ही रहा है. 

फर्स्ट ईयर प्रीमियम में भी आया इजाफा 

जनवरी-मार्च तिमाही में एलआईसी का फर्स्ट ईयर प्रीमियम भी बढ़ा है. यह आंकड़ा 13,810 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 2024 की सामान तिमाही में फर्स्ट ईयर प्रीमियम 12,811 करोड़ रुपये ही था. रिन्यूअल प्रीमियम भी इस अवधि में बढ़कर 77,368 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2023 की समान अवधि में 76,009 करोड़ रुपये रहा था. 

एलआईसी का मार्केट शेयर 58.87 फीसदी

31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में एलआईसी का नेट प्रॉफिट 40,676 करोड़ रुपये रहा है. यह पिछले वित्त वर्ष में 36,397 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी को वित्त वर्ष 2024 में 4,75,070 करोड़ रुपये प्रीमियम से मिले हैं. एलआईसी का मार्केट शेयर भी वित्त वर्ष 2024 के अंत तक 58.87 फीसदी था.

ये भी पढ़ें 

New Delhi Railway Station: कभी नहीं बंद होगा नई दिल्ली स्टेशन, रेलवे ने दी सफाई 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget