एक्सप्लोरर

RBI Hikes Repo Rate & CRR: क्या होता है रेपो रेट, सीआरआर और मॉनिटरी पॉलिसी? क्या है इसके बढ़ने के मायने

RBI Announcement: आरबीआई ने रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइँट की बढ़ोतरी करते हुए रेपो रेट को 4.40 फीसदी करने का फैसला किया है

RBI Hike Repo Rate & CRR: आरबीआई गर्वनर ( RBI Governor) शक्तिकांत दास ( Shaktikanta Das) ने सभी को चौंकाते हुए रेपो रेट ( Repo Rate) और सीआरआर ( Cash Resrve Ratio) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. आरबीआई ( RBI) ने रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइँट की बढ़ोतरी करते हुए रेपो रेट को 4.40 फीसदी करने का फैसला किया है तो सीआरआर यानि कैश रिजर्व रेशियो को 50 बैसिस प्वाइँट बढ़ाकर 4 फीसदी से बढ़ाकर 4.50 फीसदी करने का फैसला किया है. 

रेपो रेट बढ़ने के क्या है मायने 
रेपो रेट उस दर को कहते हैं जिस दर पर आरबीआई बैंकों को कर्ज उपलब्ध कराती है. यानि आरबीआई से कर्ज लेने पर बैंकों को 4 फीसदी के बजाये अब 4.40 फीसदी ब्याज चुकाना होगा. यानि आरबीआई से कर्ज लेना अब बैंकों के लिए महंगा हो जाएगा. बैंकों को आरबीआई से कर्ज लेने पर ज्यादा ब्याज देना होगा. ऐसे में बैंक अपने ग्राहकों पर इसका भार डालेंगे और ग्राहकों को महंगे ब्याज पर कर्ज देंगे. यानि रेपो रेट के बढ़ने का असर ये होगा कि आने वाले दिनों में देश के सरकारी से लेकर निजी बैंक होम लोन से लेकर कार लोन, पर्सलन लोन, एजुकेशन लोन और कॉरपोरेट जगत को जो कर्ज देंगे उसके लिए भी ज्यादा ब्याज वसूलेंगे. और जो पुराने लोन आपके ऊपर चल रहे हैं उसकी ईएमआई महंगी हो जाएगी. आपको बता दें आरबीआई महंगाई पर लगाम लगाने के लिए रेपो रेट बढ़ाती है.

सीआरआर बढ़ने का मतलब
दरअसल महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है. इसकी बड़ी वजह बाजार में मौजूदा ज्यादा नगदी को माना जा रहा है. जो महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है. यही वजह है कि बैंकों के पास मौजूदा ज्यादा नगदी को सोकने के लिए आरबीआई ने सीआरआर में 50 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का फैसला किया है. बैंकों को कुल जमा का 4.50 फीसदी रकम आरबीआई के पास सीआरआर के तौर पर जमा रखना होगा. यानि बैंकिंग सिस्टम में मौजूदा अतिरिक्त नगदी घट जाएगी.  तो बैंक अब सोच समझकर कर्ज उपलब्ध करायेंगे. आपको बता दें सीआरआर जो आरबीआई के पास बैंकों को रखना होता है उसपर आरबीआई बैंकों को ब्याज भी नहीं देती है. CRR में बढ़ोतरी 21 मई से लागू होगा. 

क्या होता है मॉनिटरी पॉलिसी
मॉनिटरी पॉलिसी ऐसे फाइनैंशियल टूल्स है जिसके जरिए आरबीआई देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के साथ उसे गति देने का भी काम करती है. मॉनिटरी पॉलिसी के जरिए नगदी आम लोगों से लेकर उद्योगजगत और एमएसएमई को उपलब्ध कराया जाता है. तो ज्यादा नगदी होने पर मॉनिटरी पॉलिसी के जरिए ही उसे आरबीआई कंट्रोल करती है. तो मॉनिटरी पॉलिसी के जरिए ब्याज दर का निर्धारण के साथ दिशा तय होता है. 

ये भी पढ़ें

Repo Rate Hiked: आरबीआई ने दिया बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़ाकर 4.40 फीसदी किया, लोन होगा महंगा- बढ़ेगी EMI

LIC IPO Update: LIC आईपीओ में पॉलिसीधारकों का हिस्सा पूरी तरह भरा, दोपहर 12:24 बजे तक 1.5 गुना सब्सक्राइब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget