एक्सप्लोरर

RBI ने पीएनबी पर लगाया 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानें क्या है कारण

RBI Penalty on PNB: रिजर्व बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक पर अलग-अलग नियमों का पालन न करने के कारण पूरे 1.31 करोड़ रुपये का तगड़ा जुर्माना ठोका है. जानते हैं इस बारे में.

RBI Penalty on PNB: देश के दूसरे सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक पंजाब नेशनल बैंक पर आरबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. रिजर्व बैंक ने पीएनबी पर 1.31 करोड़ रुपये का तगड़ा जुर्माना लगाया है. बैंक पर रिजर्व बैंक ने यह कार्रवाई केवाईसी से जुड़े रूल्स और 'लोन और एडवांस' से जुड़े नियमों का पालन करने के कारण की है. केंद्रीय बैंक ने पीएनबी में 31 मार्च, 2022 तक वित्तीय स्थिति के संदर्भ में निरीक्षण किया था. इसके बाद मामले पर बैंक को आरबीआई द्वारा नोटिस जारी किया गया था.  

बैंक पर क्यों लगाया गया जुर्माना

रिजर्व बैंक ने अपनी जांच में पाया है कि पीएनबी ने सब्सिडी, रिफंड और रीइंबर्समेंट के जरिए सरकार से मिलने वाली राशि के बदले राज्य सरकार के अधीन आने वाले कॉरपोरेशन को वर्किंग कैपिटल डिमांड लोन दिया था. इसके साथ ही पीएनबी अपने कुछ अकाउंट्स में कस्टमर्स की डिटेल्स और एड्रेस संबंधित जानकारी को रखने में असफल रहा है. ऐसे में बैंक पर ग्राहकों के केवीईसी से जुड़े डिटेल्स न रखने के कारण भी जुर्माना लगाया गया है. आरबीआई ने पीएनबी पर कुल 1.31 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका है.

ग्राहकों पर पड़ेगा कितना असर

रिजर्व बैंक ने पंजाब नेशनल बैंक पर करवाई करते हुए कहा है कि केंद्रीय बैंक ने जुर्माना रेगुलेटरी कारणों से बैंक पर लगाया है और बैंक के अंदरूनी कामकाज में दखल देने का रिजर्व बैंक का कोई इरादा नहीं है. ऐसे में बैंक के ग्राहकों पर इस जुर्माने का असर नहीं पड़ने वाला है.

इस बैंक के लाइसेंस को RBI ने किया रद्द

रिजर्व बैंक ने कर्नाटक स्थित शिमशा सहकार बैंक के लाइसेंस को भी रद्द करने का फैसला किया है. केंद्रीय बैंक के अनुसार, बैंक वित्तीय स्थिति बिगड़ चुकी थी. इसके चलते 5 जुलाई, 2024 से ही बैंक के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है. बैंक में 5 लाख रुपये तक के डिपॉजिट वाले ग्राहकों को 100 फीसदी पैसे DICGC के तहत मिल जाएगा. आरबीआई ने जानकारी दी है कि बैंक के 99.96 फीसदी ग्राहकों को DICGC के जरिए अपनी पूरी राशि मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें

पैकेज्ड फूड में नमक-चीनी की मात्रा पता करना होगा आसान, FSSAI ने उठाया यह बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
India China Import: चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
चीन के सामान से भारतीयों को प्रेम, आंखें खोल देंगे इम्पोर्ट के आंकड़े, इस बार तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिया
Explained: 30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और 2.5% तक बढ़ी महंगाई! अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
30 भारतीयों की मौत, 1.2% GDP गिरी और महंगाई 2.5% बढ़ी! US-ईरान युद्ध में भारत का कितना नुकसान?
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें
Share vs Bond: अपना ज्ञान बढ़ाएं, शेयर और बॉन्ड में क्या अंतर होता है, कहां मिलता है ज्यादा फायदा? आसान भाषा में समझें

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget