एक्सप्लोरर

RBI Growth Forecast: आरबीआई ने FY-23 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान घटाया, 7.2 फीसदी से 7 फीसदी किया

RBI MPC Growth Forecast: रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि वित्त वर्ष 2023 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी की बजाए 7 फीसदी पर रहने का अनुमान है.

RBI Growth Projection: रिजर्व बैंक ने आज मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का एलान करते हुए कहा है कि वित्त वर्ष 2023 में देश की आर्थिक विकास दर 7.2 फीसदी की बजाए 7 फीसदी पर रहने की उम्मीद है. हालांकि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में भारत की आर्थिक विकास दर 7.2 फीसदी पर रहने का अनुमान है. 

साल की अलग-अलग तिमाहियों के लिए क्या है आरबीआई का ग्रोथ अनुमान
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर में सर्विस सेक्टर की ग्रोथ का बड़ा स्थान रहेगा. इसके तेजी से बढ़ने की उम्मीद है और जीडीपी की ग्रोथ भी इससे बढ़ेगी. इस साल की बात की जाए तो वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में जीडीपी 6.3 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है. तीसरी तिमाही में 4.6 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है. वहीं वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में जीडीपी के 4.6 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है.

भारत के सामने तूफानी चुनौतियां- दास
शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करते हुए कहा कि हम कोविड महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों के नीतिगत दर में आक्रामक वृद्धि से नये तूफान का सामना कर रहे हैं. भारत में आर्थिक गतिविधियां स्थिर हैं और आगे आने वाले समय में इनमें सुधार के लिए काम किया जा रहा है. 

क्या हैं रियल जीडीपी ग्रोथ अनुमान में गिरावट का कारण
शक्तिकांत दास ने कहा कि मौद्रिक नीति समिति के छह सदस्यों में से पांच ने नीतिगत दर में वृद्धि का समर्थन किया है और मेजोरिटी मेंबर्स ने इस बात पर जोर दिया कि आर्थिक विकास की दर में महंगाई को बाधा बनने ना दिया जाए. हालांकि चुनौतियों के चलते आरबीआई ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने आर्थिक वृद्धि अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटाकर सात प्रतिशत कर दिया है. 

बैंक क्रेडिट बढ़ा, मैन्यूफैक्चरिंग में इजाफा
शक्तिकांत दास ने कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पहली छमाही में साल-दर-साल 13.5 प्रतिशत बढ़ा है और इस साल वास्तविक जीडीपी सात फीसदी रहने का अनुमान है. आर्थिक गतिविधि सही ढंग से चल रही है और निवेश बढ़ रहा है. बैंक क्रेडिट भी बढ़ा है. विनिर्माण क्षेत्र में क्षमता उपयोग में वृद्धि हुई है जबकि निर्यात कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहा है. इन सब का मिलाजुला असर जीडीपी ग्रोथ के अनुमान पर देखा गया है. 

ये भी पढ़ें

RBI MPC Meeting: वित्त वर्ष 22-23 में महंगाई दर का अनुमान 6.7 फीसदी पर बरकरार-शक्तिकांत दास

Home Loan EMI Calculator: आरबीआई ने कर्ज महंगा कर दिया झटका, जानिए कितनी महंगी हुई आपकी EMI!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget