एक्सप्लोरर

RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को मिलेगा सेवा विस्तार? वित्त मंत्री से मिलने के कारण हो रही चर्चा

RBI के नए गवर्नर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. शनिवार शाम को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शक्तिकांत दास के मिलने के कारण यह चर्चा हो रही है कि वर्तमान गवर्नर को ही सेवा विस्तार मिल सकता है..

RBI Governor: रिजर्व बैंक के वर्तमान शक्तिकांत दास का कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है. इसके बाद नए गवर्नर को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. शनिवार शाम को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शक्तिकांत दास के मिलने के कारण यह चर्चा हो रही है कि वर्तमान गवर्नर को ही सेवा विस्तार मिल सकता है. अगर ऐसा होता है तो शक्तिकांत दास बेनेगल रामा राव के बाद सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले आरबीआई गवर्नर बन जाएंगे, जिन्होंने 1949 से 1957 तक साढ़े सात साल तक इस पद पर कार्य किया था.

वित्त मंत्री के साथ आधे घंटे तक चली बैठक

नॉर्थ ब्लॉक में शक्तिकांत दास की यह मुलाकात मौद्रिक नीति बैठक के एक दिन बाद हुई है. दास और सीतारमण के बीच करीब आधे घंटे तक बैठक चली. शक्तिदास दास छह साल से रिजर्व बैंक के गवर्नर हैं. 10 दिसंबर के बाद कोई संभावित विस्तार, चाहे वह हो या नहीं, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर हैं शक्तिकांत दास

शक्तिकांत दास ने 12 दिसंबर, 2018 को 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला था, उनका कार्यकाल 2021 में बढ़ा दिया गया था. इससे पहले वे 15वें वित्त आयोग के सदस्य थे और भारत के जी20 शेरपा के रूप में कार्य कर चुके हैं. भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे शक्तिकांत दास ने वित्त, कर प्रशासन, उद्योग और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकारों  में प्रमुख पदों पर काम किया है. वित्त मंत्रालय में अपने कार्यकाल के दौरान आठ केंद्रीय बजटों को तैयार करने में उनकी भूमिका रही है.

गवर्नर बनने पर उठे थे सवाल

शक्तिकांत दास को रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाए जाने पर सवाल भी उठे थे. इसमें कहा गया था कि उनकी अकादमिक पृष्ठभूमि अर्थशास्त्र से नहीं जुड़ी हुई है. वह दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर हैं. अगर उन्हें सेवा विस्तार मिलता है तो यह उनका तीसरा कार्यकाल होगा. अभी तक उनके उत्तराधिकारी का नाम सामने नहीं आया है, इसलिए लगता है कि सेवा विस्तार मिलने की संभावना में दम है.

ये भी पढें

Billionaires: दुनिया में अरबपतियों की संख्या में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, साल भर में बेशुमार बढ़ी संपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI के बढ़ते क्रेज ने घटाई ATM की जरूरत, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़े और Withdrawl हुआ कम
UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget