एक्सप्लोरर

आरबीआई गवर्नर की चाह, ब्याज दर में और कमी करें बैंक

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल ने बैकों से ब्याज दरों में और कटौती करने का आग्रह किया है. दूसरी और पटेल ने साफ किया कि मुक्ममल तरीके से गिनती होने के बाद ही जमा हुए पुराने नोटों के बारे में जानकारी दी जाएगी.

बजट बाद रिजर्व बैंक के बोर्ड की बैठक के बाद पटेल को उस समय वित्त मंत्री अरूण जेटली का मजबूत सहारा मिला जब नीतिगत ब्याज दर में कमी नहीं किए जाने के फैसले का उन्होंने समर्थन किया. जेटली ने कहा कि सभी वित्त मत्री हमेशा ही ये चाहते हैं कि नीतिगत ब्याज दर में कमी हो, लेकिन इस बारे में रिजर्व बैंक के रुख का वो सम्मान करते हैं. ध्यान रहे कि रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने नोटबंदी के बाद लगातार दूसरी बार नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कोई कटौती नहीं की. रेपो रेट वो दर है जिसपर केंद्रीय बैंक आम बैंकों को थोड़े समय के लिए कर्ज देते हैं. इस दर में बदलाव, काफी हद तक खुदरा ब्याज दर में बदलाव की दशा-दिशा तय करते हैं.

बैठक के बाद जेटली के साथ मौजूद पटेल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीते कुछ समय में रेपो रेट में की गयी कटौती के साथ सस्ती दर पर भारी मात्रा में जुटाये जमा का फायदा मिला है. दूसरी ओर, पटेल के मुताबिक, ब्याज दर में औसत कटौती कम रही है. इसीलिए कर्ज पर ब्याज दर में कुछ और कटौती की गुंजायश है. पटेल ने ये भी कहा कि हाउसिंग और पर्सनल लोन जैसे क्षेत्रों में ब्याज दर की कटौती, दूसरे क्षेत्रों की तुलना में काफी ज्यादा है. पटेल ने उम्मीद जतायी कि अब ऐसे क्षेत्रो के लिए ब्याज दर में कमी की जा सकती है.

गौरतलब है कि जनवरी 2015 से सितम्बर 2016 के बीच रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर में पौने दो फीसदी की कटौती की, वहीं उस दौरान बैकों ने खुदरा ब्याज दर में 60-70 बेसिस प्वाइंट (100 बेसिस प्वाइंट – एक फीसदी) के करीब की कटौती की. बहरहला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 दिसम्बर के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद विभिन्न बैंको ने 90 बेसिस प्वाइंट तक ब्याज दर घटा दिए. बैंक दावा करते हैं कि उन्होंने नीतिगत ब्याज दर के बराबर तक कटौती कर दी, लेकिन रिजर्व बैंक की राय अलग है. ये राय इसीलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि कर्ज देने की रफ्तार 10 फीसदी से भी कम है.

कितने नोट आए एक अन्य सवाल के जवाब में पटेल ने साफ किया कि नोटबंदी के बाद जमा हुए 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों की गिनती का काम चल रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि महज अनुमान जारी नहीं किए जाने चाहिए, बल्कि पूरी तरह से सत्यापित और जटिल लेखा पद्धति के अनुरूप ही आंकड़े सार्वजनिक किए जाने चाहिए. रिजर्व बैंक ने पहले कहा था कि 10 दिसम्बर तक 12.44 लाख करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा हुए हैं. नोटबंदी की वजह से 500 और 1000 रुपये के कुल 15.44 लाख करोड़ रुपये के नोट चलन से बाहर कर दिए गए थे.

इलेक्टोरल बांड उधर, वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि चुनावी फंडे में पारदर्शिता लाने के मकसद से बजट में ऐलान किए गए इलेक्टोरल बांड को लेकर विस्तृत योजना का ऐलान रिजर्व बैंक से राय-मशविरे के बाद होगा. तय होगा कि किस बैक से बांड मिलेगे और उसे कितने समय में भुनाया जा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Isobutanol in Diesel: पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
Real Estate News: नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी

वीडियोज

Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran
Mumbai On Red Alert | BMC: अंधेरी टू परेल.. BMC के दावे फिर हुए फेल | Monsoon Alert | Breaking News
Sansani | Crime News: बीवी की खूनी लीला का 'मुर्दा गवाह' !
DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget