एक्सप्लोरर

Foreign Exchange Reserves: जारी है विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का सिलसिला, 2.16 अरब डॉलर घटकर 584.75 बिलियन डॉलर पर आ गया रिजर्व

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. जिसके मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 बिलियन डॉलर घटकर 584.75 बिलियन डॉलर पर आ गया है.

India Foreign Exchange Reserves: विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जा रही है. 6 अक्टूबर 2023 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 584.75 बिलियन डॉलर पर आ गया है जो इसके पहले हफ्ते में  586.908 अरब डॉलर रहा था.  

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. जिसके मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार 2.16 बिलियन डॉलर घटकर 584.75 बिलियन डॉलर पर आ गया है. देश के गोल्ड रिजर्व का मूल्य 57.6 करोड़ डॉलर घटकर 43.731 अरब डॉलर रह गया है. जबकि विदेशी करेंसी एसेट्स 707 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ घटकर 519.52 बिलियन डॉलर पर आ गया है. आबीआई का गोल्ड रिजर्व 1.42 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 42.30 बिलियन डॉलर का रह गया है. एसडीआर 15 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 17.92 बिलियन डॉलर पर आ गया है. जबकि इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में रिजर्व 19 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 49.83 बिलियन डॉलर रह गया है.  

विदेशी मुंद्रा भंडार में एक तरफ गिरावट आ रही है वहीं दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी जारी है. शुक्रवार 13 अक्टूबर को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 83.26 रुपये पर क्लोज हुआ है. पिछले कई दिनों से डॉलर के मुकाबले रुपया 83 के लेवल क ऊपर बना हुआ है. एक तरफ रुपये के मुकाबले डॉलर मजबूत हो रहा है वहीं वैश्विक कारणों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी जारी है जिसके बाद आरबीआई के विदेशी करेंसी रिजर्व में और कमी आने की संभावना है. दरअसल सरकारी तेल कंपनियों को कच्चा तेल खरीदने के लिए ज्यादा डॉलर की आवश्यकता होगी.  

अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. हालांकि पिछले साल ग्लोबल घटनाक्रम से पैदा हुए दबावों के बीच आरबीआई ने रुपये के एक्सचेंज रेट में गिरावट को रोकने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में कमी देखी गई है. 

ये भी पढ़ें 

UBS Downgrades SBI: बगैर गारंटी वाले रिटेल लोन के डूबने का बढ़ा खतरा, यूबीएस ने इन बैंकों के स्टॉक्स का घटाया टारगेट प्राइस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
FD नहीं गोल्ड में निवेश का है जमाना, इस सरकारी स्कीम से घर बैठे होगी कमाई
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
क्या होर्मुज अभी भी बंद है, भारत में कहां-कहां से आ रही गैस और कच्चा तेल?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget