एक्सप्लोरर

RBI Clean Note Policy: कुछ भी लिखा होने से इनवैलिड या बेकार हो जाते हैं नोट? जानिए क्या है सच्चाई

Bank Notes: आरबीआई की क्लीन नोट पॉलिसी के तहत सुझाव दिया जाता है कि लोग कभी भी बैंक नोट्स पर कुछ नहीं लिखें और स्टेपल से पिन न लगाएं. इन बातों का आप जरूर ध्यान रखें.

Bank Notes Fact Check : कई लोगों की शिकायत रहती है कि करेंसी नोट पर कुछ लिखा होने से सामने वाले ने वह नोट लेने से ये कहते हुए इनकार कर दिया कि ये नोट अवैध है या ख़राब हो गया है. इस बारे में केंद्र सरकार ने अपनी बात सामने रख दी है.

बता दें कि बैंक नोट पर कुछ लिखा होने के कारण वह इनवैलिड या बेकार नहीं होता है. वे लिखा-पढ़ी के बाद भी लीगल (मान्य) होंगे और चलन में रहेंगे. अगर कोई आपसे यह कहता है कि बैंक नोट लेने से इनकार कर रहा है, क्योंकि उस पर कुछ लिखा है और वह अवैध है, तो यह बात पूरी तरह से गलत है.

फर्जी दावा आया सामने

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फर्जी दावा सामने आ रहा है, जिसमें एक मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा जा रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की नई गाइडलाइंस के अनुसार, नोट पर कुछ भी लिखना उसे अवैध करार देगा और वह लीगल टेंडर में या चलन में नहीं रहेगा. इस वायरल मैसेज में कहा गया था कि आप लोग इसे अधिक से अधिक लोगों तक शेयर करें, जिससे भारतीय लोग इस मसले की महत्ता समझ सके.

ट्विटर पर बताया फर्जी दावा 

इस बारे में केंद्र सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक (PIB Fact Check) विंग की टीम ने रविवार (8 जनवरी, 2023) को ट्विटर पर सफाई दी है. PIB ने साफ तौर पर कहा कि यह संदेश महज अफवाह है. इसमें किए गए दावे में किसी प्रकार का दम नहीं है. फैक्ट चेक में बताया गया कि ऐसा नहीं है, बैंक नोट्स पर लिखने से वे अवैध नहीं होते है.

क्या है क्लीन नोट पॉलिसी

PIB Fact Check की टीम ने क्लीन नोट पॉलिसी (Clean Note Policy) का हवाला देते हुए सलाह दी है कि लोगों से गुजारिश है कि वह करेंसी नोट्स पर कुछ भी न लिखें, क्योंकि ऐसा करने से उनका रंग-रूप बिगड़ जाता है और लाइफ भी कम हो जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान 

आरबीआई ने कहा कि देश में आम जन को लेन-देन में अच्छी क्वालिटी के बैंक नोट (पेपर करेंसी) मिले हैं. इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए क्लीन नोट पॉलिसी लागू की गई है कि लोग किसी भी सूरत में बैंक नोट्स को स्टेपल (स्टेपलर से पिन न लगाएं) न करें. साथ ही न उन पर कुछ भी लिखें, न ही रबर स्टांप लगाएं और न ही किसी प्रकार का निशान बनाएं. साथ ही माला, खिलौने, पंडाल या फिर धर्म स्थल सजाने के लिए नोटों का इस्तेमाल नहीं करें.

यह भी पढ़ें - Indian Economy: वैश्विक मंदी की आशंकाओं के बीच भारत की जीडीपी 6.8 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धनतेरस पर कारोबार धुआंधार! 1 लाख करोड़ का हो सकता है लेनदेन
धनतेरस पर कारोबार धुआंधार! 1 लाख करोड़ का हो सकता है लेनदेन
अमेजन ने की टिकटॉक की कॉपी, तो अब कंपनी ने बना दिया नया शॉपिंग ऐप, जानें मामला
अमेजन ने की टिकटॉक की कॉपी, तो अब कंपनी ने बना दिया नया शॉपिंग ऐप, जानें मामला
वीडियोकॉन प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, सिर पर है 12668 करोड़ का कर्ज
वीडियोकॉन प्रमोटर वेणुगोपाल धूत दिवालिया घोषित, सिर पर है 12668 करोड़ का कर्ज
धनतेरस पर सोना कैसे लें, ज्वेलरी-सिक्का या ETF, कहां करें निवेश?
धनतेरस पर सोना कैसे लें, ज्वेलरी-सिक्का या ETF, कहां करें निवेश?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
किस बात पर खुशी से झूम उठे CJP के सौरव दास? बोले- 'ये जश्न मनाने का दिन'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
यूपी चुनाव में NDA के लिए चुनौती बनेंगे चिराग पासवान! गठबंधन नहीं हुआ तो लेंगे बड़ा फैसला
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
न्यूयॉर्क में ममदानी का सियासी दबदबा बढ़ा, समर्थन वाले तीनों उम्मीदवार जीते; अमेरिकी संसद पहुंचे
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
Embed widget