एक्सप्लोरर

दरें तो घटा देगा आरबीआई पर EMI कम होने की राह में ये है रोड़ा!

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई वाली छह सदस्यों की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने आज मौद्रिक नीति की समीक्षा शुरू कर दी. इस समीक्षा के नतीजों का एलान कल होगा. उम्मीद की जा रही है कि कमेटी रेपो रेट में चौथाई से 0.5 फीसदी तक की कटौती का एलान कर सकती है. लेकिन ग्राहकों से वसूली जाने वाली ईएमआई में कमी तभी हो सकती है, जब रिजर्व बैंक सीआरआर से जुड़े अपने पिछले आदेश की समीक्षा करे.

अब तक आरबीआई ने कितनी घटाईं दरें और बैंकों ने कितना दिया फायदा रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल कल मौद्रिक नीति की समीक्षा जारी करेंगे. इसमें रेपो रेट में 0.25 फीसदी से 0.5 फीसदी की कटौती की उम्मीद है. ऐसा हुआ तो रेपो रेट 6 फीसदी या पौने छह (5.75%) फीसदी पर आ जाएगी. रेपो रेट वो ब्याज दर है जिस पर रिजर्व बैंक एक से तीन दिनों के लिए बैंकों को कर्ज मुहैया कराता है. रिजर्व बैंक बीते साल जनवरी से लेकर अब तक रेपो रेट में पौने दो फीसदी (1.75%) की कटौती कर चुका है. लेकिन बैंकों ने ग्राहकों से वसूली जाने वाली ब्याज दरें औसतन एक फीसदी ही घटाई हैं.

बैंकों का कहना है कि रेपो रेट में कमी के बाद पहले तो सस्ता पैसा जुटाना पड़ता है, उसके बाद ही कर्ज पर ब्याज दर में कमी का रास्ता खुलता है. दूसरी ओर रेपो रेट पर मिलने वाली रकम, बैंकों की कुल नकदी में एक छोटा सा ही हिस्सा है. इन्ही सब कारणों से रेपो रेट में की गयी पूरी पूरी कटौती आम ब्याज दर में दिखती नहीं.

कैसे कम होगी ईएमआई, अब क्या करेंगे बैंक? नोटबंदी के कारण बैंकों को एक नई परेशानी से जूझना पड़ रहा है. बैंकों के डिपॉजिट में भारी बढ़ोतरी हुई है और वो भी बेहद सस्ती दरों पर. लेकिन रिजर्व बैंक ने 16 सितम्बर से 11 नवम्बर के दौरान डिपॉजिट में हुई पूरी बढ़ोतरी को कैश रिजर्व रेशियो यानी सीआरआर के तौर पर रखने को कहा है. इस आदेश के चलते बैंकों की सवा तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रकम रिजर्व बैंक के पास जमा हो गई है. इस रकम पर बैंकों को कोई ब्याज नहीं मिलेगा. इससे बैंकों के लिए फंड की प्रभावी लागत बढ़ गई और ब्याज दरों में फौरन कमी आने की उम्मीदों पर पानी फिर गया. अब बैंक कह रहे हैं कि सीआरआर पर रिजर्व बैंक के पिछले आदेश की समीक्षा के बाद ही ब्याज दर में कमी का रास्ता खुल सकता है.

रिजर्व बैंक कह चुका है कि सीआरआर की नई शर्तों की 9 नवम्बर या उसके पहले ही समीक्षा कर सकता है. उम्मीद है कि बुधवार को इस बारे में भी रिजर्व बैंक स्थिति साफ कर सकता है जिसके बाद आप अपनी ईएमआई में कमी की उम्मीद कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget