एक्सप्लोरर

Cyber Frauds रोकने के लिए RBI का बड़ा फैसला, बैंकों के लिए अलग से इंटरनेट शुरू करने का किया एलान

Reserve Bank of India: RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक बुधवार 5 फरवरी को शुरू हुई और आज यह खत्म होगी. इस दौरान गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैंकों के लिए अलग से इंटरनेट शुरू करने की घोषणा की.

Reserve Bank of India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में आज गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बैंकों के लिए अलग से इंटरनेट शुरू करने की घोषणा की. डिजिटल पेमेंट में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया. साइबर फ्रॉड से निपटने के लिए RBI ने भारतीय बैंकों के लिए 'bank.in' एक्सक्लूसिव इंटरनेट डोमेन को लॉन्च करने का फैसला लिया.

फाइनेंशियल सर्विसेज को मिलेगी अधिक सिक्योरिटी

बैंकों के लिए अलग से इंटरनेट शुरू करने का मकसद साइबर फ्रॉड और फिशिंग जैसी दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों को कम करते हुए फाइनेंशियल सर्विसेज को सिक्योरिटी प्रदान करना है. ताकि डिजिटल बैंकिंग और पेमेंट सर्विस से अधिक से अधिक संख्या में लोग जुड़े और इन पर ग्राहकों का विश्वास बढ़े. इस दिशा में बैंकिंग प्रौद्योगिकी विकास एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीआरबीटी) विशेष रजिस्ट्रार के रूप में कार्य करेगा. इस डोमेन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अप्रैल, 2025 से शुरू होगी. बैंकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे. आगे चलकर फाइनेंशियल सेक्टर में दूसरी गैर-बैंकिंग संस्थाओं के लिए 'fin.in' के नाम से एक अलग डोमेन रखने की भी योजना बनाई गई है. 

एएफए डिजिटल सिक्योरिटी के लिए मददगार

बता दें कि बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम में डिजिटल सिक्योरिटी को बढ़ावा देने के लिए रिजर्व बैंक कई उपाय कर रहा है. डोमेस्टिक डिजिटल पेमेंट के लिए अतिरिक्त प्रमाणीकरण कारक (एएफए) इन्हीं उपायों में से एक है. Additional Factor of Authentication को ऑफशोर व्यापारियों को किए जाने वाले ऑनलाइन इंटरनेश्नल डिजिटल पेमेंट तक बढ़ाने का प्रस्ताव है. इसी के साथ RBI ने यह भी कहा कि बैंकों और एनबीएफसी को साइबर जोखिमों को कम करने के उपायों में निरंतर सुधार करते रहने चाहिए.

ये भी पढ़ें: 

RBI Repo Rate Cut: आरबीआई ने रेपो रेट में की 0.25 फीसदी की कटौती, महंगी EMI से मिलेगी राहत, सस्ते कर्ज का रास्ता हुआ साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget