एक्सप्लोरर

Business Payments via Cards: वीजा और मास्करकार्ड पर चला आरबीआई का डंडा, कार्ड से ऐसे पेमेंट पर लगाई रोक

RBI Action on Visa-Mastercard: रिजर्व बैंक को शक हो रहा था कि कमर्शियल कार्ड पेमेंट के जरिए फ्रॉड किए जा रहे थे और क्रेडिट लाइन के पैसों का हेर-फेर हो रहा था...

वीजा और मास्टरकार्ड जैसे इंटरनेशनल पेमेंट मर्चेंट्स को भारत में बड़ा झटका लगा है. रिजर्व बैंक ने वीजा और मास्टरकार्ड पर एक्शन लेते हुए उन्हें कार्ड से बिजनेस पेमेंट रोकने के लिए कहा है. एक्शन के बाद दोनों पेमेंट मर्चेंट्स के वरिष्ठ अधिकारियों ने सेंट्रल बैंक के अधिकारियों से मुलाकात की है. कार्ड पेमेंट्स में वैल्यू के हिसाब से वीजा और मास्टरकार्ड का दबदबा है.

कार्ड से ऐसे पेमेंट को सस्पेंड करने का निर्देश

रिजर्व बैंक ने यह एक्शन 8 फरवरी को लिया. रिजर्व बैंक ने वीजा और मास्टरकार्ड से कंपनियों के द्वारा कार्ड के जरिए किए जाने वाले बिजनेस पेमेंट (कमर्शियल पेमेंट) को सस्पेंड करने के लिए कहा है. रिजर्व बैंक ने उन्हें अगले नोटिस तक बिजनेस पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर्स (बीपीएसपी) के सभी ट्रांजेक्शन को सस्पेंड करने के लिए कहा है.

रिजर्व बैंक को इन बातों का हुआ शक

रिजर्व बैंक ने इस एक्शन के पीछे के कारण के बारे में अभी नहीं बताया है. हालांकि खबरों में बताया जा रहा है कि कार्ड का इस्तेमाल करते हुए ऐसे मर्चंट्स को पेमेंट किए जा रहे थे, जिनकी केवाईसी नहीं हुई है. आरबीआई को यह बात खटक रही थी. इसके अलावा रिजर्व बैंक को कुछ बड़े ट्रांजेक्शंस पर फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग का शक हो रहा था.

क्रेडिट लाइन के तहत मिलते हैं ऐसे कार्ड

दरअसल इस तरह के कार्ड बैंक बड़े कॉरपोरेट को जारी करते हैं. ये कॉरपोरेट को बैंकों से मिलने वाले क्रेडिट लाइन के तहत मिलते हैं. बड़े कॉरपोरेट इन कार्ड का इस्तेमाल छोटी कंपनियों को पेमेंट करने में करते हैं. आरबीआई कोऐसे कुछ मामले मिले, जिनमें कार्ड के जरिए होने वाले कमर्शियल पेमेंट की व्यवस्था का इस्तेमाल करते हुए बड़े कॉरपोरेट ने बैंकों से मिली क्रेडिट लाइन के पैसे ऐसी छोटी कंपनियों को भुगतान किए, जिनकी केवाईसी नहीं की गई थी. इससे आरबीआई को संदेह हुआ कि कार्ड रूट का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग में हो रहा है.

आरबीआई के अधिकारियों से हुई मुलाकात

कुछ मीडिया रपटों में दावा किया जा रहा है कि आरबीआई के एक्शन के बाद दोनों शीर्ष पेमेंट मर्चेंट्स वीजा और मास्टरकार्ड के टॉप एक्जीक्यूटिव बुधवार को आरबीआई के अधिकारियों से मिले. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, वीजा और मास्टरकार्ड के टॉप एक्जीक्यूटिव्स यह जानना चाहते थे कि कॉरपोरेट कार्ड-टू-बिजनेस अकाउंट मनी ट्रांसफर के मामले में अब किस तरह के बिजनेस मॉडल को फॉलो करना है. इसके लिए ही उन्होंने आरबीआई के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की.

ये भी पढ़ें: इन राजनीतिक दलों को चंदा देना पड़ गया भारी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने थमाया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget