एक्सप्लोरर

Raymond Group: सिंघानिया फैमिली में झगड़े से रेमंड के शेयरों को बड़ा झटका, चंद दिनों में घट गई 1500 करोड़ रुपये कीमत

Singhania Family Dispute: गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के विवाद के चलते रेमंड ग्रुप के शेयर में एक हफ्ते से गिरावट जारी है. रेमंड की बाजार वैल्यू भी लगभग 1500 करोड़ रुपये गिर चुकी है. 

Singhania Family Dispute: गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) और उनकी पत्नी नवाज मोदी (Nawaz Modi) के विवाद से रेमंड ग्रुप (Raymond Group) पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है. नवाज मोदी ने गौतम से अलग होने के लिए संपत्ति में 75 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की थी. गौतम सिंघानिया फैमिली ट्रस्ट (Family Trust) बनाकर यह रकम देने को तैयार हो गए थे. मगर नवाज ने इनकार कर दिया. रोजाना बढ़ रहे इस विवाद से कंपनी बुरी तरह प्रभावित हो रही है. रेमंड के शेयर में लगभग एक हफ्ते से लगातार गिरावट जारी है. रेमंड की बाजार वैल्यू भी लगभग 1500 करोड़ रुपये गिर चुकी है. 

लगातार गिर रहा रेमंड का शेयर

कंपनी का शेयर पिछले पांच दिनों में 132.70 रुपये गिर चुका है. बुधवार को भी इसमें 4 फीसदी की गिरावट आई और यह 1671 रुपये पर बंद हुआ. पिछले सात ट्रेडिंग सेशन में रेमंड का शेयर 12.5 फीसद गिर चुका है. कंपनी की मार्केट वैल्यू भी 1500 करोड़ रुपये घटकर 11124.80 करोड़ रुपये रह गई है. गुरुवार को यह 1675 रुपये पर चल रहा है. 

नवाज मोदी रेमंड में हैं बोर्ड मेंबर

रेमंड में प्रमोटरों की हिस्सेदारी 49.11 फीसद है. गौतम सिंघानिया कंपनी के एमडी और चेयरमैन हैं. नवाज मोदी भी बोर्ड में नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं. इसलिए यह पारिवारिक मसला होने के साथ ही कंपनी से जुड़ा मामला बन गया है. गौतम सिंघानिया ने 13 नवंबर को नवाज मोदी से अलग होने का एलान किया था. रेमंड ग्रुप का कारोबार फैब्रिक से लेकर रियल एस्टेट में फैला हुआ है. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी की आय करीब 8,215 करोड़ रुपये रही थी. इस दौरान कंपनी को 537 करोड़ रुपये का मुनाफा भी हुआ था.

75 फीसदी हिस्सा मांगा है नवाज ने 

नवाज मोदी ने गौतम सिंघानिया से अलग होने के लिए संपत्ति में 75 फीसदी हिस्सेदारी की मांग की है. सिंघानिया ट्रस्ट बनाकर यह रकम देने को तैयार थे. मगर, नवाज ने इनकार कर दिया. गौतम की मृत्यु के बाद यह रकम नवाज की चली जाती. 

नीता अंबानी की मदद से दर्ज हुई थी रिपोर्ट 

नवाज ने गौतम पर उन्हें और बेटी को पीटने का आरोप भी लगाया. नवाज का दावा है कि मारपीट की रिपोर्ट गौतम पुलिस में दर्ज नहीं होने देना चाहते थे. हालांकि, खबरों के मुताबिक नीता अंबानी और उनके बेटे अनंत अंबानी की मदद से ये रिपोर्ट दर्ज हो पाई. 

ये भी पढ़ें 

Nithin Kamath Warning: जीरोधा के सीईओ नितिन कामत ने दी क्लाइंट्स को चेतावनी, 5 करोड़ रुपये ठगने की हुई कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget