एक्सप्लोरर

रतन टाटा पहुंचे आरएसएस मुख्यालय, मोहन भागवत से मिले

नई दिल्लीः देश के प्रसिद्ध औद्योगिक घराने टाटा समूह के चीफ रतन टाटा आरएसएस हेडक्वार्टर पहुंचे. वहां उन्होंनें सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की. रतन टाटा ने संघ के सेवा कार्यो से जुड़ना की इच्छा प्रकट की है. बिजनेस जगत के लिए ये काफी चौंकाने वाली खबर हो सकती है. आरएसएस हेडक्वार्टर पर हुई इस मुलाकात के पीछे रतन टाटा की सामाजिक कार्यों से जुड़ने की इच्छा बताई जा रही है. रतन टाटा देश के सबसे सम्मानित इंडस्ट्रिलिस्ट में शामिल हैं और बिजनेस जगत में उनका नाम काफी आदर से लिया जाता है.

रतन टाटा ने आज नागपुर में सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाक़ात के दौरान संघ के सेवा कार्य और स्वयं के टाटा समूह को उनसे जोड़ने की इच्छा जाहिर की. आज दोपहर रतन टाटा नागपुर पहुंचे जहां पहले वो रेशमीबाग स्थित डॉक्टर हेडगेवार स्मृति मंदिर गए. वहां दर्शन के बाद वो संघ मुख्यालय पहुंचे. मोहन भागवत से मिलकर रतन टाटा ने संघ के सेवा कार्यो से जुड़ने की इच्छा जाहिर की है. ऐसा पता चला है कि खास आदिवासी क्षेत्र के काम और राष्ट्र निर्माण के लिए टाटा समूह की भागीदारी चाहते हैं. आपको बता दें कि समाज में टाटा समूह भी कई सेवा कार्यो के कामों से ख़ास अपने कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सबिलिटी के माध्यम से जुड़ा है. पिछले कुछ दिनों से सायरस मिस्त्री को लेकर टाटा ग्रुप कंपनीज में जो कुछ हुआ है उसके बारे में मीडिया में बहुत कुछ छपा है. उसपर भी उन्होंने अपनी भूमिका भगवत के सामने रखी है. कुछ ही दिन पहले रतन टाटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने गए थे. इस श्रृंखला को देखते हुए ये मीटिंग और भी अहम हो जाती है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मुख्यालय पर सर संघचालक मोहन भागवत से मिलने की खबर ट्वीट करके दी है. हालांकि इस मुलाकात के संबंध में कोई सूचना मीडिया से साझा नहीं की गई है.

 

पिछले काफी समय से टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के साथ उनके विवादों की खबरें बिजनेस जगत में छाई हुई हैं, साइरस मिस्त्री को अक्टूबर में टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाकर रतन टाटा को 4 महीने के लिए टाटा समूह का अंतरिम चेयरमैन बनाया गया है. टाटा समूह और मिस्त्री के बीच विवाद काफी गहरा चुका है और अभी कल ही टाटा समूह ने मिस्त्री को कानूनी नोटिस भी भेजा है जिसमें उनपर कंपनी की गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Case: 2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
2013 में बुक की थी XUV500, नहीं की डिलिवर, कोर्ट ने महिंद्रा पर ठोका जुर्माना, अब कितनी रकम देनी होगी?
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
WFH Survey: ऑफिस जाना पसंद है या वर्क फ्रॉम होम? सर्वे में भारतीयों ने कर दी इस मॉडल की मांग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget