एक्सप्लोरर

Rajasthan DA Hike: खुल गई इस राज्य के 12.50 लाख लोगों की किस्मत, अब हर महीने मिलेंगे ज्यादा पैसे

Rajasthan Govt DA Hike: एक दिन पहले ही केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दी थी. अब इस राज्य सरकार ने भी डीए को बढ़ा दिया है...

Rajasthan DA Hike Update: नया वित्त वर्ष (FY24) शुरू होने में अब चंद दिन बचे हुए हैं. मार्च महीना समाप्त होते ही नया वित्त वर्ष शुरू हो जाएगा. इससे पहले सरकारें अपने-अपने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA Hike) आदि को बढ़ाने का ऐलान करने लगी हैं. एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचरियों के लिए डीए बढ़ाने को मंजूरी दी. इसके बाद अब आज राजस्थान सरकार ने भी ऐसा ही फैसला लिया है.

अब इतनी हुई डीए की दर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई वाली राजस्थान सरकार ने डीए यानी महंगाई भत्ते को 04 फीसदी बढ़ाने का शनिवार को ऐलान किया. इसके साथ ही अब राज्य में महंगाई भत्ते की दर बढ़कर 42 फीसदी हो गई है. इससे पहले राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को 38 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा था. इसका मतलब हुआ कि राजस्थान सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को अब हर महीने ज्यादा पैसे मिलेंगे.

जनवरी से ही मिलेगा लाभ

डीए में वृद्धि का ऐलान करते हुए राज्य सरकार ने यह भी बताया कि बदलाव को 01 जनवरी 2023 से ही लागू किया जाएगा. इसका मतलब हुआ कि राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ी सैलरी व पेंशन का लाभ जनवरी से ही मिलेगा. अब जब उन्हें सैलरी अथवा पेंशन मिलेगी, तब उन्हें जनवरी से लेकर भुगतान के महीने तक का एरियर भी मिलेगा.

ऐसे कर्मचारियों को भी लाभ

राजस्थान सरकार की मानें तो उसके इस फैसले से करीब 8 लाख कर्मचारियों और 4.40 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ मिलेगा. इस तरह राजस्थान के करीब 12.50 लाख लोगों को सीधा लाभ होने वाला है. राज्य सरकार ने बताया कि उसके कर्मचारियों के अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बढ़े महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा.

इतना पड़ेगा खजाने पर बोझ

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस मौके पर बताया कि डीए बढ़ाने के फैसले से राज्य सरकार के खजाने पर हर साल करीब 1,640 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा. उन्होंने इस मौके पर एक दिन पहले के केंद्र सरकार के कदम और आज की राज्य सरकार की घोषणा की तुलना भी की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने घोषणा करने के लंबे अंतराल के बाद महंगाई भत्ते में वृद्धि को लागू किया है, जबकि राजस्थान सरकार घोषणा के साथ ही इसे लागू किया जाना सुनिश्चित कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'क्रेडिट सुइस के सामने नहीं था कोई विकल्प, नहीं बिकता तो एक दिन में हो जाता तबाह!'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget