एक्सप्लोरर

Credit Suisse Collapse: 'क्रेडिट सुइस के सामने नहीं था कोई विकल्प, नहीं बिकता तो एक दिन में हो जाता तबाह!'

Swiss Govt on Credit Suisse: 150 साल से ज्यादा पुराना बैंक क्रेडिट सुईस अब बिक चुका है. इसे लेकर स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्री ने अब महत्वपूर्ण टिप्पणी की है...

Credit Suisse UBS Deal: अमेरिका से शुरू हुआ मौजूदा बैंकिंग संकट (Banking Crisis 2023) यूरोप के सबसे पुराने बैंकों में से एक क्रेडिट सुईस (Credit Suisse) को अपना शिकार बना चुका है. करीब एक सप्ताह पहले स्विट्जरलैंड का ही एक अन्य प्रमुख बैंक यूबीएस (UBS) इसे 3.25 बिलियन डॉलर में खरीदने पर सहमत हो गया. अब सौदे को लेकर स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्री (Swiss Finance Minister) का बड़ा बयान आया है.

मजबूर हो गई थी स्विस सरकार

ब्लूमबर्ग की एक खबर में स्विट्जरलैंड के वित्त मंत्री Karin Keller-Sutter के हवाले से कहा गया है कि अगर संकट में फंसा क्रेडिट सुईस बैंक नहीं बिकता तो वह बाजार में एक भी दिन नहीं टिक पाता. यही वजह थी कि क्रेडिट सुईस की बिक्री के सौदे को अमलीजामा पहुंचाने के लिए खुद स्विट्जरलैंड की सरकार को दखल देना पड़ गया. वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार दखल देने के लिए बाध्य हो गई थी.

हो सकता था इतना बुरा हाल

Keller-Sutter ने हाल ही में एक स्विस अखबार को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने क्रेडिट सुईस संकट और बिक्री के सौदे पर बात की. उन्होंने कहा, अगर सौदा नहीं होता तो क्रेडिट सुईस अगला सोमवार नहीं देख पाता. अगर समाधान नहीं मिला होता तो स्विट्जरलैंड में क्रेडिट सुईस के जरिए किए गए भुगतान में या तो भारी व्यवधान आया होता या फिर लेन-देन पूरी तरह से ठप हो गए होते.

परेशान हो गई कई देशों की सरकार

आपको बता दें कि क्रेडिट सुईस के बैंकिंग संकट में फंसने से न सिर्फ स्विट्जरलैंड बल्कि अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक की सरकारों के कान खड़े हो गए थे. हर कोई जल्दी से जल्दी संकट का समाधान निकालना चाहता था, ताकि मौजूदा बैंकिंग संकट विकराल रूप न ले ले. क्रेडिट सुईस इस बार के बैंकिंग संकट का शिकार होने वाला सबसे बड़ा नाम है. 167 साल पहले शुरू हुए इस बैंक को बैंकिंग की दुनिया में बड़ा प्रतिष्ठित नाम माना जाता रहा था.

यूबीएस ने इस डील के लिए शुरुआत में महज 01 बिलियन डॉलर तक का ऑफर दिया था, जिसे क्रेडिट सुईस ने काफी कम बताया था. अंतत: पिछले रविवार यानी 19 मार्च की शाम तक डील पर बात बन गई थी और यूबीएस ने ऑफर बढ़ा कर 3.25 बिलियन डॉलर कर दिया था.

अभी टला नहीं है बैंकिंग संकट

अमेरिका से शुरू हुआ मौजूदा बैंकिंग संकट (Banking Crisis) विश्लेषकों को 2008 के बैंकिंग संकट की याद दिला रहा है. अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक, सिग्नेचर बैंक, फर्स्ट रिपब्लिक बैंक, वेस्टर्न पैसिफिक बैंक आदि मौजूदा संकट के शिकार बन चुके हैं. जर्मनी के सबसे बड़े बैंक दोयचे बैंक के ऊपर भी कोलैप्स होने का खतरा मंडरा रहा है. क्रेडिट सुईस का संकट भले ही टल गया हो और स्विट्जरलैंड समेत कई देशों के बैंक नियामकों ने राहत की सांस ली हो, लेकिन मौजूदा बैंकिंग संकट अभी समाप्त नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: लदने वाले हैं फास्टैग के दिन, अब ऐसे कटेगा टोल, गडकरी ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget