मुंबई के अलावा दूसरे शहरों में भी चलेंगी लोकल एसी ट्रेन
अधिकारी ने बताया कि जहां तक मुंबई की पहली एसी लोकल ट्रेन का सवाल है तो अगर तैयारियां पूरी हो गई तो पश्चिम रेलवे चर्चगेट और बोरीवली से 25 दिसंबर या एक जनवरी 2018 को इस ट्रेन का संचालन शुरू करेगा.

नई दिल्ली: कोलकाता, चेन्नई और सिकंदराबाद की लोकल ट्रेनों का जल्द ही कायापलट हो सकता है. इनमें एयर कंडीशन्ड बोगियां और ऑटोमैटिक दरवाजे लगाने की रेल मंत्रालय की योजना है. आने वाले कुछ दिनों में रेलवे मुंबई सबअर्बन की पश्चिमी लाइन पर एसी वाली 12 बोगियां लाने की योजना बना रहा है.
रेल मंत्रालय के सीनियर ऑफिसर ने कहा, ‘‘हम इस कैटेगरी में कई चीजें लाने की योजना बना रहे हैं. यहां तक कि 2019-2020 से सभी नई ईमएयू रेलगाड़ियों में ऑटोमैटिक दरवाजों के साथ एसी बोगियां होंगी. हमने इन्हें चेन्नई, बंग्लुरू, कोलकाता और सिकंदराबाद जैसे शहरों में पेश करने की योजना बनाई है.’’ अधिकारी ने बताया कि नई एसी ट्रेन और पुरानी ट्रेन एक साथ चलेंगी लेकिन इनके किराये अलग-अलग होंगे.
अधिकारी ने बताया कि जहां तक मुंबई की पहली एसी लोकल ट्रेन का सवाल है तो अगर तैयारियां पूरी हो गई तो पश्चिम रेलवे चर्चगेट और बोरीवली से 25 दिसंबर या एक जनवरी 2018 को इस ट्रेन का संचालन शुरू करेगा. रेलवे ने चर्चगेट और विरार स्टेशनों के बीच हर दिन आठ से दस एसी लोकल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है.
जानिए- कितने फीसदी रेल यात्री ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं
हीरो मोटोकॉर्प की मोटरसाइकिल्स होंगी महंगी: जनवरी से बढ़ेंगे दाम
एयरटेल पेमेंट बैंक के सीईओ ने आधार दुरुपयोग मामले में दिया इस्तीफा
गुजरात, हिमाचल में बीजेपी की जीत से बाजार में पिछले हफ्ते शानदार उछाल 2000 के नोट बंद होने की खबर को वित्त मंत्री ने बताया अफवाह बड़े किसानों को आयकर के दायरे में लाने पर विचार नहीं: केंद्र सरकार TCS ने हासिल किया सबसे बड़ा आईटी करार: नीलसन के साथ 225 करोड़ डॉलर का कॉन्ट्रेक्ट























