एक्सप्लोरर

रेलवे की नई पहलः मेल-एक्सप्रेस ट्रेन में स्पेशल यात्रा के लिए होगा 'सलून'

ट्रेनों में सलून की ये व्यवस्था उन यात्रियों के लिए होगी जो थोड़ा ज्यादा खर्च कर पूरे आराम से अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने की ख्वाहिश रखते हैं.

नई दिल्ली: भारतीय रेल लगातार नए-नए प्रयास कर रही हैं जिससे यात्रियों को सुविधाजनक सफर के साथ साथ स्पेशल फैसलिटीज भी मुहैया कराई जा सकें. अब इसी कड़ी में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में स्पेशल यात्रा के लिए सलून की व्यवस्था करेगी. यह व्यवस्था उन यात्रियों के लिए होगी जो थोड़ा ज्यादा खर्च कर पूरे आराम से अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने की ख्वाहिश रखते हैं.

सलून खासतौर से डिजाइन किया गया रेल कोच होता है जिसमें एक ड्राइंग रूम/डाइनिंग रूम, दो बेडरूम, दो बाथरूम, एक सेवक कक्ष और एक रसोईघर होता है. कम किराए वाली हवाई सेवाओं से कड़े मुकाबले से निपटने के लिए रेलवे अपना राजस्व बढ़ाने के लिए कई इनोवेटिव प्रयोग करने जा रही है.

वरिष्ठ अधिकारी करते हैं सलून का इस्तेमाल सलून का इस्तेमाल आमतौर पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी निरीक्षण के दौरान करते हैं. मंत्री भी रेलयात्रा के दौरान सलून का उपयोग करने के लिए अधिकृत हैं.

छह रेलयात्री आराम से कर सकते हैं सफर एक सलून में छह रेलयात्री आराम से सफर कर सकते हैं लेकिन, इसके लिए यात्री को 18 यात्रियों के फर्स्ट क्लास के किराये के बराबर किराया देना होगा.

रेलवे ने दे दिया है सभी जोन को आदेश रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमने किसी भी यात्री को सलून बुक करने की अनुमति प्रदान की है. यात्रियों की मांग पर मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में यह अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा जिसके लिए रेलयात्री को निर्धारित दर पर किराया चुकाना होगा." देशभर में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में सलून जोड़ने के लिए रेलवे ने सभी जोन को लिखित में निर्देश दिया है. हालांकि राजधानी, दुरंतो, शताब्दी और गतिमान एक्सप्रेस ट्रेनों में सलून की व्यवस्था नहीं होगी.

आरआरसीटीसी के जरिए कर सकते हैं सलून बुक कोई भी यात्री आईआरसीटीसी के जरिए सलून बुक कर सकता है. सलून में चूंकि रसोईघर की सुविधा होती है, लिहाजा इसमें यात्री खान-पान की खुद की व्यवस्था भी कर पाएंगे. वर्तमान में मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में आमतौर पर 18 से 24 कोच होते हैं.

रेलवे को उम्मीद है कि टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए सलून की मांग होगी. साथ ही ऐसे कपल भी सूलन में सफर करना पसंद करेंगे जिनकी नई शादी हुई हो. इसके अलावा लग्जरी सफर चाहने वाले यात्रियों से भी रेलवे को इन सलून कोचेज के लिए अच्छी मांग आने की उम्मीद है.

लगातार खरीदारी से सोने में जोरदार तेजीः 32,000 रुपये के पार हुआ लगातार 10वें साल नहीं बढ़ाया मुकेश अंबानी ने अपना वेतनः मिलेगी 15 करोड़ रुपये की सैलरी रेलवे ने ज्यादा सामान ले जाने पर जुर्माना वसूलने की योजना टाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरपट भाग रहा PC Jeweller का स्टॉक, हफ्तेभर में 38% उछला
सरपट भाग रहा PC Jeweller का स्टॉक, हफ्तेभर में 38% उछला
क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?
क्रेडिट कार्ड की 90% लिमिट इस्तेमाल करने से क्या होता है?
अब सीधे ATM से निकलेगा नया डेबिट कार्ड, कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?
अब सीधे ATM से निकलेगा नया डेबिट कार्ड, कैसे काम करेगी नई व्यवस्था?
NSE IPO पर बड़ा अपडेट, OFS के जरिए 1.05 करोड़ शेयर बेचेगी न्यू इंडिया इंश्योरेंस
NSE IPO पर बड़ा अपडेट, OFS के जरिए 1.05 करोड़ शेयर बेचेगी न्यू इंडिया इंश्योरेंस

वीडियोज

Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget