एक्सप्लोरर

Railway Stocks: रेलवे से जुड़े स्टॉक्स में शानदार तेजी की बदौलत शेयर बाजार पूरे जोश में, 20 फीसदी तक दौड़े IRFC और RVNL के शेयर

Indian Railway: रेलवे आने वाले दिनों में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा अपने विस्तार योजना पर खर्च करने की तैयारी में है. जिसके चलते रेलवे से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है.

Railway Stocks Rally: शेयर बाजार में सोमवार के कारोबारी सत्र में रेलवे से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में गजब की तेजी देखी जा रही है. निवेशकों की ओर से भारी खरीदारी के चलते रेलवे से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में 20 फीसदी की उछाल देखने को मिली है. इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC), रेल विकास निगम (RVNL), टेक्समैको ( Texmaco Rail) और इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON International) के शेयरों में जबरदस्त जोश नजर आ रहा है. 

IRFC और RVNL में बंपर तेजी 

रेलवे से जुड़ी कंपनियों में सबसे बड़ी तेजी इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) के स्टॉक में देखी जा रही है. आईआरएफसी का शेयर 20 फीसदी के उछाल के साथ 66.78 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. शेयर में अपर सर्किट लग चुका है.  मल्टीबैगर स्टॉक रेल विकास निगम के शेयर में भी भारी तेजी है. स्टॉक 17.22 फीसदी के उछाल के साथ 162.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. आरवीएनएल और आईआरएफसी दोनों की स्टॉक अपने रिकॉर्ड हाई पर ट्रेड कर रहा है. 


इरकॉन इंटरनेशनल के स्टॉक में भी भारी खरीदारी के चलते शानदार तेजी है. इरकॉन इंटरनेशनल का शेयर 12.85 फीसदी के उछाल के साथ 133.95 रुपये पर कारोबार कर रहा है. इसके अलावा टेक्समैको रेल 8.12 फीसदी के उछाल के साथ 160.12 रुपये, टीटागढ़ रेलसिस्टम्स 4.39 फीसदी के उछाल के साथ 849.65 रुपये और आईआरसीटीसी 2.30 फीसदी के उछाल के साथ 704 रुपये पर कारोबार कर रहा है. तो राइट्स (RITES) के स्टॉक में 1.23 फीसदी की तेजी है और ये 516.55 रुपये पर कारोबार कर रहा है. 

क्यों है रेलवे शेयरों में तेजी? 

पिछले कुछ महीनों में सरकारी कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है. सेक्टर की बात करें तो डिफेंस कंपनियों के स्टॉक्स ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. अब रेलवे से जुड़ी कंपनियों के स्टॉक्स की बारी नजर आ रही है. दरअसल केंद्र सरकार 2024-31 के बीच रेलवे 5.25 लाख रुपये निवेश करने की योजना बना रही है. इसका बड़ा फायदा इन रेलवे से जुड़ी कंपनियों को मिलेगा. यही वजह है कि रेलवे स्टॉक्स में भारी तेजी देखने को मिल रही है.  आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों विश्वास मत पर चर्चा पर जवाब देते हुए निवेशकों से सरकारी कंपनियों के शेयर खरीदने को कहा था. 

ये भी पढ़ें 

Bihar LPG Price: इस राज्य में सबसे महंगा है एलपीजी सिलेंडर, सब्सिडी के बाद भी भाव 1000 के पार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget