एक्सप्लोरर

बांद्रा और जयपुर के बीच चलेगी ये समर स्पेशल ट्रेन, जानिए कब-कब चलेगी और कहां से होगी बुकिंग

ये स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी.जानें कब से कब तक चलेगी ये ट्रेन

Railway News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा और जयपुर के बीच विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन चलाने का फैसला किया है. हालांकि इस ग्रीष्मकालीन ट्रेन को विशेष किराए के साथ चलाया जाएगा. यात्रियों की सुविधा और मांग के मद्देनजर पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस से जयपुर के बीच ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. 

कब से कब तक चलेगी ये ट्रेन
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार, ये स्पेशल ट्रेन 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर ग्रीष्मकालीन स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से 09.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 06.55 बजे जयपुर पहुंचेगी. पश्चिम रेलवे के अनुसार, ये ट्रेन 14 अप्रैल, 2022 से 30 जून 2022 तक चलेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन स्पेशल प्रत्येक बुधवार को जयपुर से 08.10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन 13 अप्रैल से 29 जून, 2022 तक चलेगी.

जानें किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी
ये स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहरेगी. इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और सेकेंड क्लास के जनरल कोच होंगे.

कहां पर होगी ट्रेन की बुकिंग
ट्रेन की बुकिंग 7 अप्रैल, 2022 से यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी. यात्रियों को ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी रेलवे की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें

क्या Online दवाओं पर लग जाएगी रोक?  जानिए ऑनलाइन मेडिसिन बिक्री को लेकर क्या कहा CAIT ने

RBI ने देश के सभी बैंकों के ATM पर कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा देने का एलान किया, जानें इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
नए-नए विधायक बने प्रशांत किशोर की नेटवर्थ कितनी है? पत्नी के पास है इतनी दौलत
नए-नए विधायक बने प्रशांत किशोर की नेटवर्थ कितनी है? पत्नी के पास है इतनी दौलत
डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट
डाबर से उठा लोगों का भरोसा, FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट
अब नहीं मिलेगा रोजाना इस्तेमाल होने वाला डाबर का ये सामान, यहां देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
कांग्रेस सांसद तारिक अनवर बोले- योगी जी को अगर संविधान का ज्ञान होता...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
कौन हैं सपा विधायक सचिन यादव? जिन्हें यूपी विधानसभा से किया सस्पेंड
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
वेतन, घर, बॉडीगार्ड, प्रशांत किशोर को सम्राट सरकार क्या-क्या सुविधा देगी?
Embed widget