एक्सप्लोरर

Ashwini Vaishnaw: वंदे भारत स्लीपर के बाद अब रेलवे को सुरक्षा ‘कवच’ देने की तैयारी, मिशन मोड में हो रहा काम 

Kavach Anti Collision System: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हमने वंदे भारत ट्रेनों को हर स्वरुप में देश के सामने ला दिया है. अब हमारी प्राथमिकता कवच एंटी कॉलिजन सिस्टम है.

Kavach Anti Collision System: भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन को देखकर लोग हैरान रह गए हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने रविवार को जाकर पहली वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही यह ट्रेन देश के लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दी जाएगी. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे अब पूरे रेलवे नेटवर्क को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए कवच (Kavach) से लैस कर रही है. इस पर मिशन मोड में काम हो रहा है. हम दुर्घटनाओं का स्तर शून्य पर लाना चाहते हैं.

अश्विनी वैष्णव ने कहा- हमें रेलवे को बनाना है दुर्घटना मुक्त

रेल मंत्री (Railway Minister) ने बताया कि हमने कवच को स्वदेश में ही विकसित किया है. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का भी इस दिशा में स्पष्ट निर्देश है. हमें रेलवे को दुर्घटना मुक्त बनाना है. हमने वंदे भारत ट्रेनों के अलावा देश के सैकड़ों स्टेशन को मॉडर्न बनाने के अमृत भारत स्टेशन स्कीम (Amrut Bharat Station Scheme) भी चलाई हुई है. हमने वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के जरिए देश के कोने-कोने में मॉडर्न और फास्ट सर्विस लोगों को दी है. इसे आगे ले जाने का काम वंदे भारत स्लीपर करेगी. इसके जरिए लंबी दूरी की यात्राएं भी तेजी से की जा सकेंगी. 

टेक्नोलॉजी से यात्रा को सुरक्षित, तेज और आधुनिक बनाएंगे 

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) को मॉडर्न बनाने के लिए दशकों तक कोई इनवेस्टमेंट नहीं किया गया. अब हम इस ओर विशेष ध्यान दे रहे हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे को 10 गुना पैसा दिया गया है. अब रेलवे की सोच बदली है. हम लगातार टेक्नोलॉजी की मदद से यात्रा को सुरक्षित, तेज और आधुनिक बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं. उन्होंने बताया कि वंदे मेट्रो (Vande Metro) का ट्रायल भी जल्द शुरू होने वाला है. 

रेलवे चला रहा दुनिया का सबसे बड़ा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट

उन्होंने कहा कि देश में 1326 रेलवे स्टेशन को मॉडर्न बनाया जा रहा है. यह दुनिया का सबसे बड़ा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट है. अब कवच हमारी प्राथमिकता बन गया है. कवच की मदद से स्पीड लिमिट पर ऑटोमेटिक ब्रेक लगकर ट्रेन धीमी होने लगती है. साथ ही विपरीत मौसम के दौरान भी यह यात्रा को सुरक्षित बनाता है. हाल ही में हुई कई दुर्घटनाओं के बाद इसे पूरे रेलवे नेटवर्क में लगाने की डिमांड और बढ़ गई है. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत ने 31,180 किमी नया ट्रैक बिछाया है. यह फ्रांस के कुल रेलवे ट्रैक से भी ज्यादा है. हम रोजाना 14 किमी रेलवे ट्रैक बना रहे हैं. हमने अमृत भारत ट्रेन (Amrit Bharat Train) भी देश को समर्पित की है.

ये भी पढ़ें 

Rupee against Dollar: सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में रुपया दूसरे नंबर पर, नंबर 1 पर रहा यह पड़ोसी देश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget